Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनुमान जयंती: देशभर में अलर्ट, बंगाल में पैरामिलिट्री तैनात, दिल्ली में पुलिस कर रही पेट्रोलिंग
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हनुमान जयंती: देशभर में अलर्ट, बंगाल में पैरामिलिट्री तैनात, दिल्ली में पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  हनुमान जयंती को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार पहले से ही अलर्ट हैं. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को हनुमान जयंती के लिए खास निर्देश दिए हैं. उधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य के संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्देश दिया. दरअसल रामनवमी की शोभायात्राओं को लेकर पिछले कुछ दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में झड़प, आगजनी एवं बमबारी की घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं के दौरान हावड़ा में कई वाहनों को आग लगा दी गई और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी. इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को शांति-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्देश दिया था.

     

     

     

    कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुंरत कदम उठाते हुए हनुमान जयंती के दौरान पश्चिम बंगाल में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. गृह मंत्री के एक प्रवक्ता ने बुधवार देर शाम ट्वीट किया, ‘हनुमान जयंती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है.’ इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को हनुमान जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने तथा समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया. गृह मंत्री ऑफिस ने ट्वीट किया, ‘राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.’

     

     

     

    उधर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में पूरे पश्चिम बंगाल में करीब 500 कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. विहिप के राष्ट्रीय सहायक सचिव सचिंद्रनाथ सिंह ने बताया कि राज्य में हनुमान जयंती की शोभायात्राओं में कोई भी व्यक्ति हथियार के साथ शामिल नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘पूरे राज्य में करीब 500 छोटे स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. हम अधिक संख्या में शोभायात्रा नहीं निकालेंगे, लेकिन कुछ शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. इनमें कोई भी व्यक्ति हथियार के साथ शामिल नहीं होगा.’

     

     

    विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भी शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है. पिछले साल यहां हनुमान जयंती के मौके पर ऐसे ही जुलूस के बाद हिंसा भड़क उठी थी. ऐसे में पुलिस ने शुरुआत में यहां ऐसे किसी जुलूस की इजाजत नहीं थी. हालांकि अब पुलिस ने इसकी मंजूरी दे दी है. इस बीच पुलिस ने यहां पहरा बढ़ा दिया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: जारी है चोरों का आतंक , पुलिसिया तंत्र विफल हर दिन चोर मचा रहे तांडव
    Next Article पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 5 रन से हराया

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.