पिंकल कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के जानी-मानी चिकित्सक डॉक्टर अमृता डेंगू बुखार से पीड़ित थी कल देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वह विश्वनाथ नगर के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉ अमृता के निधन की खबर ने बेगूसराय के चिकित्सा जगत सहित आम जनों को झकझोर दिया है।
जानकारी के अनुसार ,तेलिया पोखर स्थित एक अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बालमुकुंद जी की धर्मपत्नी डॉक्टर अमृता हाल ही में डेंगू से बीमार हो गई इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ और अंत में उन्हें विश्वनाथ नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके निधन की खबर है। यह खबर मिलते हैं बेगूसराय के चिकित्सा जगत के लोगों में हरकंप मच गया। डॉ अमृत अमृता उर्फ सोनी का बीहट गांव से रहना नाता है। वो बिहट के न्यू एरा पब्लिक स्कूल के निदेशक लल्लन सिंह की भगिनी हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कुछ दिनों तक बिहट में की थी। जैसे ही डॉक्टर अमृता के निधन की खबर मिली बिहट में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में ग्रामीण बेगूसराय उनके क्लीनिक पर जाकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं।