Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर आज यानी गुरुवार को पहले चरण में मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. पहले चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो गई है. वोटिंग के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के मुताबिक, गुजरात में 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा. दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं. गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने अधिक मतदान की अपील की और कहा कि पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है जिस पर हर भारतीय को गर्व है. लेकिन यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया. मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और संख्या में मतदान करें.

     

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी ने गुजरात चुनाव के पहले चरण में नवसारी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद रिवाबा जडेजा ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है. एक ही परिवार में अलग-अलग विचारधारा के लोग हो सकते हैं. मुझे जामनगर के लोगों पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी. वह जामनगर उत्तर से चुनाव लड़ रही हैं.

     

    गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी. चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.पहले चरण में कच्छ, मोरबी, राजकोट, जामनगर, द्वारका और पोरबंदर समेत सूरत जैसे बड़े जिलों में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, पूर्व सीएम विजय रुपाणी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मतदान करेंगे. सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात आज लोकतंत्र का पर्व मना रहा है. चुनाव आयोग की ओर से मैं गुजरात के सभी 4.9 करोड़ मतदाताओं से आज और 5 दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील करता हूं. गुजरात में 4 लाख से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता और 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मजदूरों की यह है मांग
    Next Article उत्तराखंड: विधानसभा में जबरन धर्मांतरण रोकने वाला ​विधेयक पारित

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.