Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मूनी और लौरा की साझेदारी से मिली गुजरात को मिली पहली जीत
    Headlines

    मूनी और लौरा की साझेदारी से मिली गुजरात को मिली पहली जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मूनी और लौरा की साझेदारी से मिली गुजरात को मिली पहली जीत
    नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 19 रन से जीत दर्ज की। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम ने मंधाना की सेना के खिलाफ लीग की पहली जीत दर्ज की। हालांकि, गुजरात की इस जीत से अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

     

     

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी आठ विकेट खोकर सिर्फ 180 रन बना सकी। इस मुकाबले में आरसीबी के लि जॉर्जिया वेयरहैम के अलावा कोई भी महिला बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। उन्होंने 22 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाईं।

     

     

    पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना और सब्बिनेनी मेघना के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। भारतीय स्टार बल्लेबाज 24 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मेघना चार रन बना सकीं। इस मुकाबले में एलिस पैरी ने 24, सोफी डिवाइन ने 23, ऋचा घोष ने 30, सोफी मोलिनेक्स ने तीन और सिमरन बहादुर (नाबाद) ने एक रन बनाया। यूपी के लिए एश्ले गार्डनर ने दो विकेट लिए जबकि कैथराइन और तनुजा को एक-एक सफलता मिली।

     

     

    आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया।

     

     

    गुजरात ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। दो अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर है। वहीं, आरसीबी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। शीर्ष पर आठ अंकों के साथ दिल्ली की टीम है जबकि तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। चार अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स चौथे पायदान पर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई में जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी आग, दुबई में है एक्ट्रेस
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गुजरात मे॔ आयोजित राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक में झारखंड की पुस्तिका “आंगन” का विमोचन

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.