Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : साइक्लोन बिपरजॉय पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग
    Breaking News Headlines

    गुजरात : साइक्लोन बिपरजॉय पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2023Updated:June 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात : साइक्लोन बिपरजॉय पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग ,मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आठ प्रभावित लोकसभा क्षेत्रों के सांसद भी होंगे शामिल ।
    साइक्लोन बिपरजॉय की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें अधिकारियों के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आठ प्रभावित लोकसभा क्षेत्रों के सांसद भी शामिल होंगे।

     

     

    इस समय देश के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोन बिपरजॉय का खतरा मंडरा रहा है। जहां चक्रवात ने अब खौफनाक रूप ले लिया है। वहीं दूसरी ओर इस तबाही भरे बिपरजॉय से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने या फिर किसी दूसरे स्थान पर जाने की चेतावनी दे दी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तूफान के मद्देनजर एक अहम हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इस हाई लेवल मीटिंग में अधिकारियों के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आठ प्रभावित लोकसभा क्षेत्रों के सांसद भी शामिल होंगे।मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय 14 से 15 जून तक गुजरात के तट पर भयंकर तबाही मच सकता है।

    हालांकि गुजरात सरकार और केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार रात से ही वहां रह रहे लोगों को दूसरे स्थान पर विस्थापित किया जा रहा है।

     

     

    1. साइक्लोन बिपरजॉय से बचने के लिए राहत-बचाव कार्य में जुटे कर्मचारियों ने अब तक 7,500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही कच्छ-सौराष्ट्र जिलों में तट से 10 किलोमीटर दूर स्थित गांवों के लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू कर दिया है।
    2. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन बिपरजॉय का 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले के तटों पर पहुंच जाने का अनुमान है। ऐसे में कच्छ, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तटीय जिलों में समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
    3. जाहिर है कि अब साइक्लोन बिपरजॉय ने काफी गंभीर रूप धारण कर लिया है। चक्रवात के दौरान 150 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए अभी से ही सेना, नौसेना और भारतीय तट रक्षकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
    4. साइक्लोन बिपरजॉय के मद्देनजर पोरबंदर के 31 गांवों से करीब 3,000 लोगों को और देवभूमि द्वारका में करीब 1,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
    5. साइक्लोन की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया। बातचीत के दौरान पीएम ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रसंवाद में प्रकाशित खबर का असर प्रखंड मुख्यालय के सामने खराब इडिया मार्का चापाकाल को कराया गया ठीक
    Next Article राष्ट्रसंवाद में प्रकाशित खबर का असर प्रखंड मुख्यालय के सामने खराब इडिया मार्का चापाकाल को कराया गया ठीक

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.