Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क।

    शामिल हुए विद्युत वरण महतो, कुणाल षाड़ंगी, लखन मार्डी।

    जिला कमिटी के निर्देशानुसार आज भाजपा गुड़ाबान्दा मंडल कार्यसमिति बैठक बनमाकड़ी पंचायत के आकाशछिड़ा फूटबाॅल मैदान में मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ गाँतात की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा– अपने विजन और विकास कार्यों से केन्द्र सरकार देश को आज विश्वपटल पर स्थापित कर चुकी है। कोई भी वैश्विक समस्या हो, पूरा विश्व आज मोदी जी की ओर आशा भरी निगाह से देखती है। हमसबका सौभाग्य है कि हम ऐसे वर्ल्ड लीडर के नेतृत्व में संगठन में जुड़कर जनहित में कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार करती कुछ नहीं, सिर्फ केन्द्र सरकार पर दोषारोपण करती है। युवाओं को ठगने वाली इस निरंकुश सरकार को झारखण्ड की जनता इसबार उखाड़ फेंकेगी।

     

     

    बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि– दुर्भाग्यवश बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा आज गो तस्करी, तेल कटिंग, ड्रग्स, ब्राऊन सुगर, बालू चोरी के लिए जाना जाने लगा है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार स्थानीय एवं नियोजन नीति तथा खतियानी जोहार के नाम पर जनता को बरगलाने, आपस में लड़ाने और भेदभाव पैदा करने की कोशिश कर रही है, जो कभी सफल नहीं होगा। रामगढ़ की देवतुल्य जनता ने इसका मुँहतोड़ जवाब दे दिया है।

    घाटशिला के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा कि– इस निकम्मी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब युवा ठगी का शिकार नहीं होने वाले हैं। राज्य में महिलाएं बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं।

    जिला उपाध्यक्ष एवं गुड़ाबान्दा मंडल के प्रभारी हिमांशु मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव,किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बाबलु प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्नामयी बेरा एवं जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र ने संगठन मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत विचार रखे।

    स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ गाँतात ने दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता बिल्टु प्रधान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री मनोज बाँसुरी ने किया।

     

     

    कार्यसमिति बैठक में मनोज बासुरी,रामचन्द्र हेम्ब्रम, आशिष घोष,चाँदराई हाँसदा, द्विजेंन प्रधान,बब्रुवाहन घोष, गौरव पुष्टि, चंदन शीट, कृष्ण पाल,देवासिष करण, स्वपन पातर, गुरु चरण मुण्डा,,बिलटू पात्र, प्रशान्त बेरा,सत्येन नायक,मुरली करन, अरूप बासुरी,बामबू करन, साव,अखिलेश साव,सरकार साव,बलराम बारीक,राम रंजन घोष,शिव शंकर पात्र,एकादशी घोष, सुधांशु पण्डा, रणजीतम शीट,चंदन करण,जगन्नाथ नायक,अप्पू मण्डल,दीपक मण्डल,प्रणव पातर, स्वपन सिंह,अर्पण सिंह,सुधांशु शीट समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUNHRC में भारत का करारा जवाब: धार्मिक अल्पसंख्यक पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता
    Next Article सीएम योगी के निर्देश: होली में न बजने पाए अश्लील और फूहड़ गीत, सतर्क रहे पुलिस

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.