Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरित क्रांत, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इकोनॉमी व टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन होगा जी 20 का फोकस एरिया : पूर्व राजदूत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    हरित क्रांत, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इकोनॉमी व टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन होगा जी 20 का फोकस एरिया : पूर्व राजदूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरित क्रांत, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इकोनॉमी व टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन होगा जी 20 का फोकस एरिया : पूर्व राजदूत

    – एक्सएलआरआइ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के सहयोग से जी 20 कनेक्ट का आयोजन

    भारत इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसी के मद्देनजर देशभर में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में सितंबर 2023 तक जी-20 थीम पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम एक्सएलआरआइ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के सहयोग से जी 20 कनेक्ट का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, तुर्की और मिस्र में भारत के पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य मौजूद थे.

     

    उन्होंने बताया कि जी 20 शिखर सम्मेलन 2023 की थीम : वसुदेव कुटुम्बकम- एक विश्व, एक परिवार तय किया गया है. कहा कि यहां की दुनिया का मतलब केवल इंसान ही नहीं बल्कि दुनिया में जो कुछ भी है जिसमें पौधे, जानवर, कीड़े-मकोड़े, संसाधन आदि शामिल हैं. भारत के पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य ने जी20 के गठन, इसकी अध्यक्षता में भारत की प्राथमिकताओं और इस वैश्विक संवाद में युवाओं की भूमिका के बारे में कहानी साझा की. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने एक्सएलआरआइ के 75 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास को साझा किया.

     

    उन्होंने संस्थान को कार्यक्रम की मेजबानी का मौका प्रदान करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही स्थिरता, ऊर्जा, जलवायु, सुरक्षा और शांति की समस्याओं को हल करने में सभी सदस्य देशों के बीच सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया. इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को जहां पुरस्कृत किया गया, वहीं विद्यार्थियों के सवालों का भी पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य ने जवाब दिया.

    ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है भारत

    श्री भट्टाचार्य ने बताया कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल हैं. जी20 सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी है. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि अब भारत एक ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है. उन्होंने कहा कि देशव्यापी जी-20 कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से उन लोगों और युवाओं को शामिल करना है, जो दुनिया में भारत की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस दौरान श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जी20 का फोकर एरिया में ग्रीन डेवलपमेंट, क्लाइमेट फिनांस, इन्क्लूसिव ग्रोथ, डिजिटल इकोनॉमी, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नारी सशक्तिकरण है. उन्होंने देश के नागरिकों की भूमिका और कर्तव्यों और देश की प्रगति में उनके योगदान के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने टिकाऊ विकास और भारत कैसे इक्विटी लाने में मदद कर सकता है, के बारे में बात की. उन्होंने भारत के इतिहास के अनुरूप जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न एजेंडे पर भी प्रकाश डाला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था कोशिश के सदस्यों ने बिरसानगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों के संग मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
    Next Article टाइगर जयराम महतो नाला विधानसभा में दहाड़ते हुए जनता को संबोधित किया

    Related Posts

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.