Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM आवास पर भाजपा नेताओं का महामंथन जारी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद
    Headlines राजनीति

    PM आवास पर भाजपा नेताओं का महामंथन जारी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM आवास पर भाजपा नेताओं का महामंथन जारी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद
    दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में मौजूद हैं दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में मौजूद हैं। यह मीटिंग पिछले एक घंटे से जारी है। दरअसल, मोदी मंत्रिमंडल मे जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। कई केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में वापस भेजा जा सकता है तो कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। बताते चलें कि अमित साह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे से लौटने के बाद यह बैठक हो रही है।

     

     

    लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी
    अगले साल देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा तीसरी बार केंद्र में सत्ता की वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने और साथ ही में पुराने सहयोगियों को वापस एनडीए में शामिल करने की कोशिश में जुटी है।

    मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
    जल्द ही मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सा मंत्री मंत्रिमंडल में रहेगा और कौन नहीं। मई के महीने में अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर दिया था। कानून मंत्री किरेन रिरिजू को विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया था, जबकि केंद्रीय राज्य कानून मंत्री एसपी बघेल को स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया गया।

     

     

    साल 2021 में हुआ था अंतिम फेरबदल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में कोविड महामारी के बीच मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था। इस फेरबदल में कई बड़े चेहरों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई थी, जबकि कई मंत्रियों का काम के आधार पर प्रमोशन किया था। जिन मंत्रियों की छुट्टी की गई थी। उनमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, सदानंद गौड़ा समेत कई दिग्गज शामिल थे।

    4 जून को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
    भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार यानी 4 जून को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए हैं। पंजाब में पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, झारखंड में बाबूलाल मंराडी और आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी को प्रदेश की कमान दी गई है।

     

     

    6 राज्यों में भी बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे या अस्वथ नारायण, केरल से वी मुरलीधरन, गुजरात में मनसुख मंडाविया या पुरुषोत्तम रूपाला, हरियाणा से कृष्णपाल गुज्जर या राम विलास शर्मा नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर से डॉ जितेंद्र सिंह या सांसद जुगुल किशोर और मध्य प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर या प्रह्लाद पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नामों को लेकर लगातार मंथन जारी है।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने कई दौर की बैठकें कीं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी कई दौर की बैठकें की थीं। माना जा रहा है कि साल इस साल चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

     

     

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को मंत्र देते हुए कहा कि अगले नौ महीनों में सरकार के नौ साल के कार्यों को लेकर लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2024 ही नहीं 2047 तक को ध्यान में रखकर काम करना है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने लक्ष्य रखा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBJP का विरोध करने वालों से बदला लेने यूसीसी लाया जा रहा: CM एमके स्टालिन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.