Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोगामेड़ी हत्याकांड: UAPA के तहत केस दर्ज, FIR में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी जिक्र
    Breaking News Headlines

    गोगामेड़ी हत्याकांड: UAPA के तहत केस दर्ज, FIR में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी जिक्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में दर्ज एफआईआर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है. गहलोत पर उन्हें सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाया गया है. एफआईआर में दावा किया गया है कि गोगोमेड़ी की सुरक्षा की मांग को लेकर तीन बार 24 फरवी, 1 मार्च और 25 मार्च को अशोक गहलोत और डीजीपी को पत्र लिखा गया था लेकिन उन्होंने जानबूझकर सुरक्षा मुहैया नहीं कराई. यह एफआईआर गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने दर्ज कराई है.

     

    बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में अंधाधुंध फायरिंग करके गोगामेड़ी का मर्डर किया। इस घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोगामेड़ी के समर्थक मंगलवार रात से ही धरने पर बैठ गए। बुधवार को राजस्थान बंद का पूरे प्रदेश में असर दिखा। उधर प्रशासन की ओर से आंदोलन खत्न करने को लेकर कोशिशें जारी रहीं। अधिकारियों ने कई राउंड मीटिंग के बाद स्थिति संभालने की कोशिश की। कई मांगों को मान लिया गया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ। इस बीच मामले में FIR कराई गई, जिसमें सूबे के कार्यकारी सीएम अशोक गहलोत का भी नाम शामिल है। वहीं श्याम नगर थाने के SHO पर भी एक्शन हुआ है।

     

    गोगामेड़ी की हत्या के बाद नाराज समर्थकों ने मंगलवार से ही धरना शुरू कर दिया। बुधवार शाम को गोगामेड़ी की पत्‍नी शिला शेखावत ने विरोध स्थल पर एक संबोधन में कहा कि मेरी मांग है कि जब तक आरोपियों को हमारे सामने नहीं लाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सुखदेव सिंह ने हर काम पूरी लगन से किया है और अब मेरी इस मांग को भी उसी लगन से पूरा करना है। हालांकि, बुधवार रात को प्रशासन ने उनकी सभी मांगों को मानने का ऐलान किया। जिसके बाद शिला शेखावत ने अपना धरना खत्म किया।

    उधर, गोगामेड़ी हत्याकांड में बुधवार को राजस्थान बंद का ऐलान किया, जिसका काफी असर नजर आया। कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद रहे। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना दिया। राज्य के हालात को देखते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और जयपुर पुलिस कमिश्नर को राजभवन बुलाया और राज्य में कानून व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की। उधर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच हुई चर्चा में मांगों पर सहमति बनी। इसी के बाद गोगामेड़ी का पोस्टमॉर्टम हुआ। आज दिन में तीन बजे गोगामेड़ी के गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    लगातार धमकियों के बावजूद गोगामेड़ी को पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं कराने में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को उजागर करना, न्यायिक जांच शामिल है। इसके लिए सरकार ने SIT जांच का ऐलान कर दिया है। जिसका नेतृत्व दिग्गज आईपीएस दिनेश एमएन करेंगे। जांच के बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, जबकि घटना से पहले और बाद में लापरवाही को लेकर विभागीय जांच कराई जाएगी। इस विभागीय जांच के दौरान थाना अधिकारी और बीट में तैनात कर्मियों का तबादला पुलिस लाइन जयपुर कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार के आरोपी आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर चूना लगाने वाली 100 वेबसाइट्स ब्लॉक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.