गिरिडीह: खंभरा पार्क में पार्किंग व वसूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ये वीडियो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खंभरा स्थित खंभरा पार्क की है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जाता है की पार्क में युवकों के दो गुटों के बीच पार्किंग और अवैध वसूली की बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी बात को लेकर युवकों के बीच पहले तो गाली-गलौज शूरू हुआ. फिर अचानक मारपीट होने लगी. जिसके बाद कुछ देर के लिए पार्क में अफ़रा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि इस घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

