घाटशिला उपचुनाव 2025: सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में ईवीएम (EVM) का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके बाद घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों की संख्या के अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया। कुल 300 मतदान केंद्रों के लिए 390 बैलट यूनिट, 390 कंट्रोल यूनिट और 420 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गईं।
इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी मो. मोजाहिद अंसारी, डीआईओ श्री किशोर प्रसाद, ईडीएम श्री मनीष प्रसाद सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


