Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रैफिक पुलिस से उलझना अब पड़ सकता है महंगा, वर्दी पर लग गया है कैमरा
    Breaking News झारखंड रांची

    ट्रैफिक पुलिस से उलझना अब पड़ सकता है महंगा, वर्दी पर लग गया है कैमरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ट्रैफिक पुलिस से उलझना अब पड़ सकता है महंगा, वर्दी पर लग गया है कैमरा
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची :- सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस और आम पब्लिक के बीच विवाद होता नजर आता है। एमवी एक्ट के नियम का उल्लंघन करने के बाद चालान काटने के बाद वाहन चालक हंगामा करते हैं। जुर्माना भरने से बचने के लिए कई बार वाहन चालक झूठ की कहानी बनाने लगते हैं। स्वयं को निर्दोष बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर दोष लगाते हैं।

     

     

    रुपए मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। लेकिन अब आपको ट्रैफिक पुलिस से उलझना भारी पड़ सकता है क्योंकि अब पुलिस के पास कैमरा रहेगा। दरअसल पुलिस के सीने में अब कैमरे लग गए हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अत्याधुनिक बॉडी ऑन कैमरा से लैस कर दिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से रांची समेत राज्य के ट्रैफिक जिला के लिए 355 बॉडी ऑन कैमरा उपलब्ध कराए गए हैं। रांची के विभिन्न इलाके में 118 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया इसके बाद उन्हें कैमरा दिया गया है ताकि वह अपनी वर्दी पर हमेशा लगाकर रखे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आसानी से संचालित होने वाले हैंडी कैमरा की खासियत और उसके प्रयोग करने का तरीका बताया था। बताया गया कि क्लिप के जरिए कैमरे को वर्दी की जेब पर लगाया जा सकता है।

     

     

    साक्ष्य के तौर पर किया जाएगा इस्तेमाल :-
    वाहन चालकों द्वारा जुर्माना भरने का विरोध करने के दृश्य को कैमरा से रिकॉर्ड किए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस उसे साक्ष्य के तौर पर अपने पास रखेगी। बताया गया कि यह बाद में सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट किए जाने से संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने में भी प्रमाण के तौर पर काम आएगा। अभी कैमरा नहीं होने से कई बार वाहन चालक अपनी गलती होते हुए भी मुकर जाते हैं और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचारधाम यात्रा पर मौसम की मार: केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में श्रद्धालुओं को रोका
    Next Article डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पेश की मानवता की अनोखी मिसाल-मजदूरों के बीच खाना बांटकर मनाया मजदूर दिवस

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.