Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीयकृत मध्य विद्यालय छतौना में आम सभा का किया गया आयोजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    राजकीयकृत मध्य विद्यालय छतौना में आम सभा का किया गया आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता ।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के राजकीय कृत मध्य विद्यालय छतौना में आम सभा का आयोजन किया गया। इस आमसभा में रसोईया बहाली सहित अन्य मुद्दों को शामिल किया गया था। इसकी अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। इस दौरान तीन रसोईया बहाली हेतु 4 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें अति पिछड़ा वर्ग से सुनीता देवी पति सिकंदर शर्मा,खुशी देवी पति सुरेंद्र शर्मा और दलित में रूबी देवी पति किशुन रजक को रसोईया के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं आम सभा के दौरान जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवन को तोड़ने का निर्णय लिया गया जिसकी सूचना विभागीय अनुमति के लिए भेज दी गई है। विदित हो कि राज्य का पहला जीर्ण शीर्ण अवस्था वाली राजकीयकृत मध्य विद्यालय छतौना है जहां बच्चे की संख्या लगभग 800 है।लेकिन भवन की कमी के कारण बच्चे त्रिपाल टांग कर और चदरा के एस्बेस्टस में पढ़ने को मजबूर हैं।इस विद्यालय में कभी भी बच्चों के साथ भयंकर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।इस विद्यालय के भवन की जर्जर स्थिति लगभग 20 वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रखंड,जिला और राज्य तक प्रयास किया लेकिन सबका प्रयास विफल रहा।क्षेत्र के विधायक सूर्यकांत पासवान इस विद्यालय के लिए विधानसभा में प्रश्न भी उठा चुके हैं लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुई है। शिक्षक के अभाव में भी विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपुल कुमार,शिक्षक सरोज कुमार,राजीव रंजन, शिक्षिका मनीषा कुमारी, रेखा कुमारी,कुमारी बुलबुल,पंसस अजीत कुमार,श्रीमोद सिंह, जयप्रकाश सिंह,शिब्रत नारायण सिंह,महेंद्र महतो, इंदु देवी,लीला देवी,डेजी देवी,शोभा देवी,आरती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम थाना क्षेत्र गोलियों की गूंजी आवाज पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को हड़ताल के पांचवे दिन पीएचसी में सभी कार्य किया बाधित

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.