Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : विकास दुबे ने क्षेत्र का किया भ्रमण, जनसमस्याओं से वे हुए रू-ब-रू
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : विकास दुबे ने क्षेत्र का किया भ्रमण, जनसमस्याओं से वे हुए रू-ब-रू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा समाजसेवी विकास कुमार दुबे ने मंगलवार को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी, पतीला, गाड़ाखुर्द सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनने के पश्चात उन्होंने पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं भीलमा व शिवरी अर्थात दो गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की पुलिया बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण से उक्त दोनों गांव के लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

     

     

    जहां पहुंचकर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों के आग्रह पर श्री दुबे ने 24 घण्टे के भीतर अपने निजी खर्च से बाधित उक्त सड़क को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। ताकि लोगों का आवागमन बाधित न हो। इसके बाद वे नारायणपुर गांव पहुंचे, जहां सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने उनसे शिकायत की कि उक्त गांव में बने पुलिया के संवेदक अमृत शुक्ला द्वारा पुल निर्माण से पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा 27 लाख की लागत राशि से डायवर्सन का निर्माण कराया गया था। निर्माण के पश्चात संवेदक द्वारा ना तो डायवर्शन को हटवाया गया और न ही पुल निर्माण के क्रम में मिट्टी की साफ-सफाई की गई। परिणाम स्वरूप पंडी नदी के पानी का निकासी उक्त पुल से नहीं हो सका, जिससे तीन पंचायत के सैकड़ो किसानों द्वारा लगाए गए हजारों एकड़ में खरीफ की फसलें पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई।

     

     

    इस पर युवा नेता विकास दुबे ने कहा कि यदि संवेदक अमृत शुक्ला द्वारा डायवर्शन को साफ नहीं कराया जाता तो हम उनके इस रवैया को बर्दाश्त भी नहीं करते। चुकी संवेदक की लापरवाही के कारण ही किसानों की कमर टूट गई है। किसान खून पसीना एक कर अपनी खेतों में धान की फसल लगाए हैं। जब फसल तैयार होने के कगार पर पहुंची तो बाढ़ के पानी में डूब कर बर्बाद हो गई। यदि संवेदक द्वारा डायवर्सन को समय रहते हटा दिया जाता तो हजारों एकड़ में लगाई गई फसल बर्बाद नहीं होती। मौके पर अरुण दुबे, रूपेश पांडेय, गाड़ा खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, बलियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, समाजसेवी सत्येंद्र पाल, सत्येंद्र दुबे, राजेश दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो एकता नगर में महीने भर से दो सौ घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार
    Next Article गढ़वा : यहां के किसानों के साथ खड़े हैं हम : प्रभात कुमार दुबे

    Related Posts

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.