नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 80 छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। सामाजिक संस्था लक्ष्य झारखंड और ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। संचालन संस्था की सचिव रश्मि साहु ने किया।

मुख्य अतिथि गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा हर क्षेत्र में आवश्यक हो गई है और रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने संस्था और शिक्षण संस्थान के प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि यह प्रशिक्षण इंफोसिस कंपनी के सीएसआर के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, जवाहरलाल महाली, शरदेंदु शेखर और अजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त 80 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक चंचल कुमार साहू, शिक्षिका दीओतिमा बोस सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


