दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहे फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी मुकेश कुमार का पांच बदमाशों ने कर लिया था अपहरण ।
राष्ट्र संवाद संवाददाता पिंकल कुमार
बेगूसराय : दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहे मुकेश कुमार का पांच बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है हत्या के मकसद से मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड लेकर जा रहा था। इसके बाद गुप्त सूचना पर बांका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया गया। रविवार को बेगूसराय पुलिस ने अपहरण हुए युवक और पांच बदमाशों को हिरासत में लिया है।बेगूसराय में हुआ था युवक का अपहरण के फुलवड़िया थाना क्षेत्र से एक 40 वर्षीय युवक का अपहरण हुआ था। इसके बाद देवघर की तरफ जा रहे स्कार्पियो सवार पांच अपहरणकर्ता को चांदन पुलिस ने बेगूसराय जिला पुलिस की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया।बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार की शाम अपने घर से बरौनी स्थित सुधा दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। रास्ते में पूर्व से घात लगाये स्कार्पियो सवार पांच अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और जान से मारने की नीयत से उसे मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे। युवक के अपहरण की जानकारी मिलते ही फुलवड़िया पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।पुलिसिया अनुसंधान में स्कॉर्पियो वाहन का निबंधन संख्या और स्कार्पियो वाहन के मालिक के मोबाइल लोकेशन का ट्रेस करने पर अपहरणकर्ताओं के मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते देवघर की तरफ जाने की जानकारी मिली। तत्काल ही फुलवड़िया पुलिया ने स्कार्पियो का निबंधन संख्या और उस सवार अपहरणकर्ता सह चालक का मोबाइल नंबर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार को भेजते हुए अपहरणकर्ताओ की गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार अपने पूरे दलबल के साथ सड़कों पर नजर रखते हुए सभी सीमाओं को सीलसड़कों पर नजर रखते हुए सभी सीमाओं को सील कर चांदन नदी पुल और थाना गेट के सामने मोर्चाबंदी शुरू कर दी।
पुलिस ने मुख्य रास्ता को पूरी तरह से किया बंद चांदन नदी पुल से उक्त स्कार्पियो के निकलने की सूचना मिलते ही थाना गेट के सामने मुख्य सड़क रास्ता को पूरी तरह से बंद कर दिया और स्कार्पियो के आते ही उसमे सवार सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्कार्पियो से अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपहरणकर्ता की पहचान बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी
प्रभाकर कुमार ऊर्फ रुनझुन, अमर कुमार उर्फ लम्बू, कृष्ण कुमार ऊर्फ सोनू और फुलवड़िया थाना क्षेत्र के ही सोमरहा बगराहाडीह निवासी निशांत
कुमार ऊर्फ निशु व अनुराग कुमार ऊर्फ मुन्ना के रूप मे हुई है।