Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “पंज प्याले पंज पीर, छठम पीर बैठा गुरु भारी, अर्जन काया पलट के मूरत हरगोबिंद सवारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    “पंज प्याले पंज पीर, छठम पीर बैठा गुरु भारी, अर्जन काया पलट के मूरत हरगोबिंद सवारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    “पंज प्याले पंज पीर, छठम पीर बैठा गुरु भारी, अर्जन काया पलट के मूरत हरगोबिंद सवारी……”

    गुरु हरगोविंद जी के प्रकाश पर्व पर स्त्री सत्संग सभा ने बाबा बुड्डा जी निवास के लिए किया आर्थिक सहयोग
    सिख पंथ के छठे गुरु मीरी पीरी के मालिक धन धन श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व के मौके पर स्त्री सत्संग सभा, साकची ने गुरुद्वारा प्रबंधन को ग्रंथी बाबाओं की रिहाइश निर्माण ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ उसारी कार्य के लिए धन राशि का सराहनीय सहयोग किया।

     


    गुरुद्वारा साहिब साकची में शनिवार को गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश दिहाड़ा स्त्री सत्संग सभा, साकची द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के सहयोग से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह सजाये गए विशेष दीवान में सबद-कीर्तन की अलौकिक बयार बही जहाँ “पंज प्याले पंज पीर छठम पीर बैठा गुर भारी, अरजन काया पलट मूरत हरगोबिंद सवारी…” भाई गुरदास जी द्वारा रचित शबद गायन कर भाई साहब भाई संदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने विशेष दीवान की शुरुआत की। उन्होंने पने मनोहर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

     

    गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथीयों और रागीयों के लिए बन रहे रिहाइश “बाबा बुड्ढा जी निवास” के लिए सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची द्वारा इकतीस हजार रुपए की सहयोग राशि प्रधान सरदार निशांन सिंह जी के सुपुर्द की। बाबा अमृतपाल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास बेनती के बाद संगत के बीच में मिस्से प्रसादे और लस्सी का लंगर बरताया गया।

     

    कीर्तन दिवान को सफल बनाने के लिए सिख स्त्री सत्संग सभा की ओर से अध्यक्ष गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष पिंकी कौर, जितेंद्रपाल कौर घुम्मन, मनजीत कौर, निंदरजीत कौर, चरण कौर, सुरजीत कौर एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से मुख्य सेवादार निशांन सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, प्रेम सिंह, दिलीप सिंह और ताज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी जनता बस्ती में सेवा रथ के माध्यम से बना निशुल्क कार्ड
    Next Article GST काउंसिल की मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग और फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने पर चर्चा हुई, इन मामलों पर भी मंथन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.