
गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में कल देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बखरी गांव स्थित एक घर में कल देर रात अचानक आग लग गयी. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया.सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक अन्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये पटना भेजा गया है. मृतकों की पहचान हसमउद्दीन राय (30), ससाउद्दीन आलम (07),संतरा खातून (33),खबसूरती खातून (03), बकरीदन राय (35) और सजरीना खातून (08) के रूप में की गयी है. शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

