11 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा, 10 से 25 अगस्त तक चलेगा अभियान
Chatra : चतरा में 11 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा। इसे लेकर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दस से 25 अगस्त तक चलेगा। अभियान की सफलता को लेकर सदर अस्पताल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी रीजनल मलेरिया पदाधिकारी डॉ शयाम किशोर कांत ने दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को दवा सेवन अभियान संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले भर में करीब 11 लाख लोगों को एल्बेंडाजोल व डीईसी की खुराक दी जाएगी। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रशेन अभियान में तीन प्रकार की दवा का सेवन कराया जाएगा। इनमें डीईसी और अल्बेंडोजोल के अलावा आइवरमेक्टिन को शामिल किया गया है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील किया कि स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी प्रखंडों में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत आने वाली एक हजार 468 गांवों के दो लाख 56 हजार 87 घरों को चिंहित किया गया है । इन घरों के 10 लाख 98 हजार 283 लोगों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। दवा सेवन अभियान के लिए पूरे जिला में 1565 बूथ बनाये गए है। अभियान में 3132 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है। 169 सुपरवाइजरों को दवा सेवन कार्यों के अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर दवा की आपूर्ति की जा चुकी है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी डा. श्याम किशोरकांत, विश्व स्वास्थ्य संगठन के जोनल कॉर्डिनेटर डा. एजिहिलारसन, भीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यू कुमार, एफएलए प्रदीप सोनी आदि उपस्थित थे।
डॉ श्याम किशोर कांत, रीजनल मलेरिया पदाधिकारी, उत्तरी छोटानगपुर प्रमंडल हजारीबाग ।

