Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला टीचर को अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार, शादी रचाने कराया जेंडर चेंज
    Breaking News Headlines

    महिला टीचर को अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार, शादी रचाने कराया जेंडर चेंज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरतपुर जिले के डीग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल (जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव) लड़का बन गई हैं. मुहल्ले से लेकर रिश्तेदार तक उसे अब मीरा नहीं आरव कुंतल के नाम से बुलाते हैं. मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी लेकिन उसके हाव-भाव लड़कों जैसे थे. उसका पहनावा भी लड़कों जैसा ही था. मीरा ने भी अपनी पहचान बदलने का निश्चय किया और अपना जेंडर चेंज कराने के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल से संपर्क साधा. 25 दिसंबर, 2019 से जेंडर चेंज की सर्जरी शुरू हुई और 2021 तक चली. सर्जरी जब पूरी हुई तो मीरा आरव बन गई.

    इन तीन वर्ष के दौरान मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने उसका भरपूर साथ दिया. उसका पूरा ख्याल रखा. इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जेंडर चेंज कराने के बाद प्यार और ज्यादा बढ़ गया. दोनों ने अपने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला लिया. हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने जन्म-जन्म तक एकदूसरे का साथ देने का वादा ले लिया.

     

    आरव के पिता वीर सिंह बताते हैं कि मीरा उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थी. बचपन से ही उसका स्वभाव अन्य बहनों से अलग था. मीरा नेशनल लेवल की प्लेयर रही है. हॉकी और क्रिकेट दोनों में हाथ आजमा चुकी है. नगला मोती विद्यालय में शारीरिक शिक्षक है. मीरा यानि आरव ने अपनी नई पहचान हासिल की है. आरव को अब उसकी बहनें भी भाई जैसा प्यार देती हैं और उसे राखी बांधती हैं. भांजे मामा कहकर अपना प्यार लुटाते हैं.

     

    आरव को अपना जीवनसाथी चुनने वाली कल्पना भी कबड्डी की होनहार खिलाड़ी है. डीग के गांव नगला मोती की रहने वाली कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. इस प्रतियोगिता में कल्पना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं में भी कल्पना ने स्टेट लेवल पर खेला. बाद में ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में अपना दमखम दिखाया. कल्पना को अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने के लिए दुबई जाना है.

     

    राजकीय माध्यमिक स्कूल नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा (अब आरव) अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को कबड्डी और वालीबॉल की कोचिंग दे रही हैं. खुद भी उत्कृष्ट खिलाड़ी रही हैं. मीरा क्रिकेट में नेशनल लेवल पर तीन बार जबकि हॉकी में 4 बार हिस्सा ले चुकी हैं. दोनों के अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा लोगों की जुबान पर है. पूरे भरतपुर जिले में आरव और कल्पना की शादी का जिक्र है. आरव और कल्पना को लोग नए जीवन के लिए बधाइयां दे रहे हैं. आरव फिलहाल में अपने परिवार के साथ डीग कस्बे में रहता है. आरव ने जेंडर चेंज कराने के बाद अपने विभाग में भी सभी फाइलों में मीरा से आरव नाम के लिए प्रक्रिया जारी करवाई थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन नेशनल कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्वीटर हैंडल पर रोक का दिया कोर्ट ने दिया आदेश
    Next Article गुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार का मन बना रहे नीतिश कुमार, पर नहीं होंगे कांग्रेस के साथ

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.