Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी एग्जिट पोल : गुजरात में बीजेपी की जीत, हिमाचल में अजमंजस तो एमसीडी चुनाव में ‘आप’ मारेगी बाजी….!
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    चुनावी एग्जिट पोल : गुजरात में बीजेपी की जीत, हिमाचल में अजमंजस तो एमसीडी चुनाव में ‘आप’ मारेगी बाजी….!

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनावी एग्जिट पोल : गुजरात में बीजेपी की जीत, हिमाचल में अजमंजस तो एमसीडी चुनाव में ‘आप’ मारेगी बाजी….!

     

    देवानंद सिंह

    गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब परिणामों का इंतजार है।

     

    बता दें कि हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले गए, इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वहीं, MCD के लिए मतदान चार दिसंबर को था, इसके परिणाम सात दिसंबर को आएंगे। इन चुनावों का एग्जिट पोल भी सामने आ चुका है, जिसमें गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है, जबकि हिमाचल में अजमंजस की स्थिति है। दरअसल, गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिसमें से भाजपा को 117 से 148 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 30 से 51 सीटें, जबकि AAP को 3 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, हालांकि अलग-अलग पोल में सीटें थोड़ी कम ज्यादा जरूर हैं, लेकिन जीत बीजेपी की मानी जा रही है।

    पिछली बार भी सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था। गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एड़ी चोटी का दम लबा दिया था। ऐसे में, एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा के लिए काफी राहत देने वाले हैं।

    अगर, बात हिमाचल की करें तो यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। चुनाव से पहले भी कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा था। प्रदेश का रिवाज भी है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। इस बार कई एग्जिट पोल इस ओर इशारा तो कर रहे हैं, लेकिन किसी भी पार्टी को एकतरफा जीत नहीं दिखा रहे हैं। एक सर्वे को छोड़कर सभी भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। पोल ऑफ पोल की बात करें तो हिमाचल में भाजपा को 35, कांग्रेस को 30 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलते नहीं दिख रहा है। हिमाचल विधानसभा में 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटें चाहिए। आज तक एक्सिस माई इंडिया के पोल में कांग्रेस को 30-40 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, अन्य पोल में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा छूती नहीं दिख रही है।

    हिमाचल में 2017 में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में आई थी। वहीं, कांग्रेस 21 सीटें हासिल करके विपक्ष में बैठी थी। इनके अलावा एक सीट सीपीएम और दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

    उधर, दिल्ली नगर निगम में सभी ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत का अनुमान लगाया है। सभी ने भाजपा को दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान लगाया है। सभी एग्जिट पोल का विश्लेषण करने पर जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक आप को 151, भाजपा को 86, कांग्रेस को सात और अन्य को छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भले ही, पोल कभी परिणाम नहीं होते हैं, लेकिन अधिकांश समय पोल सही साबित हुए हैं। इस बार के पोल किस करवट बैठते हैं, उसका पता भी आने वाले एक-दो दिनों में चल जाएगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article विकासशील और विकसित दुनिया के बीच एक सेतु का काम करेगी भारत की जी20 अध्यक्षता

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.