Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने लगाई पीएम मोदी के राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने लगाई पीएम मोदी के राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने लगाई पीएम मोदी के राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण
    ■ ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र का अक्षरशः कर रहे पालन: रघुवर दास
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा निर्देशित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और राजनीतिक उपलब्धियों के साथ केंद्र सरकार की योजनाएं एवं इनके लाभ को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में उनके राजनितिक सफर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में किये गए सेवा व प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया है।
    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेवा ही जीवन का लक्ष्य रहा है। राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का भाव बचपन से ही उनके मन में रहा है। उनके बाल जीवन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से ही वे दूसरों के प्रति सेवा की भावना रखते थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे शोषित, वंचित, पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने का सदैव प्रयास किया है। पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अभावों एवं संघर्षों में बिता। उनके मानव सेवा करने के संकल्प ने उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे देश की सभी बड़ी चुनौतियों का सामना कर शालीनता से समाधान कर रहे हैं। कहा कि ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र का अक्षरशः पालन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को पीएम मोदी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है कि अभाव किसी व्यक्ति के दृढ़ निश्चय को कमजोर नहीं कर सकता। श्री दास ने करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड की समस्त जनता की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नवीन राष्ट्र के शिल्पी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और यशपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्य कुशलता के बल पर देश के प्रधानसेवक के अलावे वैश्विक नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके निर्णय लेने की क्षमता और दृढ़ इक्षाशक्ति से भारत का डंका पूरे विश्व में बीज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से भाजपा कार्यकर्ता समेत अमजनों को राष्ट्र एवं समाज सेवा की प्रेरणा मिलेगी।
    वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, युवावस्था और राजनीतिक जीवन की छोटी से झलकियों को दर्शाया गया है। नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। गुजरात से लेकर दिल्ली तक के लंबे राजनीतिक सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी पारदर्शिता व सकारात्म सोच के साथ काम किया है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, रीता मिश्रा, अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पंकज सिन्हा, विकास सिंह, नीरज सिंह, संजीव कुमार, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मनी मोहंती, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, समेत मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, प्रोबिर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, श्वेता कुमारी, उमेश पांडेय, काजू शांडिल, गणेश मुंडा, संजीत प्रसाद, दिलीप पासवान समेत अन्य उपस्थित थे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अंतिम दौर में है भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी
    Next Article जब अचानक आम आदमी की तरह पूजा करने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता….

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.