Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिभावक संगोष्ठी में स्वच्छता पर दिया गया जोर
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अभिभावक संगोष्ठी में स्वच्छता पर दिया गया जोर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बखरी :-प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्ग पंचम का परिणाम बच्चों एवं अभिभावकों के समक्ष घोषित किया गया। वर्ग पंचम में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वालों में राजन कुमार 186,श्रुति कुमारी179,प्रियांशु कुमार 177,साक्षी कुमारी 177,प्रिया कुमारी176रहे। इन बच्चों का पूर्णांक 200था। बच्चों को वार्षिक परीक्षा की काॅपियां और प्रगति पत्रक का वितरण किया गया। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण बच्चों प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरुक करते रहा जाए। समय से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराया जाए। अपने नन्हें मुन्ने और मुनिया को स्वच्छता के प्रति जागृत किया जाए। सुबह सवेरे जागना, नित्य क्रिया से निवृत्त होकर ब्रश किया जाए। साबुन और शैम्पू से स्नान कराया जाए। साफ सुथरे स्कूल ड्रेस पहनाया जाए। बालों में तेल, कंघी किया जाए। जूते/चप्पल पहनाकर ही स्कूल भेजा जाए। नाखूनों और बालों की कटाई समय-समय कराया जाए। ताजा ,साफ सुथरा भोजन और शुद्ध जल का सेवन कराया जाए। भूखे पेट विद्यालय ना भेजा जाए। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन/हैंडवाश से धुलने का अभ्यास कराया जाए। तब बच्चों में मानसिक, शारीरिक, तार्किक, क्रियात्मक, भाषा, सामाजिकता, संवेगात्मक विकास का लाभ ले सकेंगे। यदि गंदगी की अनदेखी की गई, तो बहुत सारी बीमारियों का कारण बन जाएगी। स्वच्छता पर आधारित माॅकड्रिल/अभ्यास भी बच्चों ने किया।
    मौके पर विद्यालय के प्रधान सुरेश कुमार, ममता कुमारी,मनोहर कुमार, विकास पासवान, कृष्ण कुमार पंडित, शिवानी कुमारी,कु वंदना तथा बाल प्रेरक अंकित कुमार, राजन कुमार, प्रियांशु कुमार, अंकुश कुमार, अरज कुमार के अलावे अभिभावक गण और सभी बच्चे मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल्पना सोरेन ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली में होंगी शामिल
    Next Article लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.