
जमशेदपुर, 3 जनवरी। रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत सिगल डोनर प्लेटलेट की जरूरत को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज टाटा स्टील कर्मी श्री अरुण कुमार ने आज चौथी बार एसडीपी डोनेशन किया, इससे पूर्व उन्होने प्लाज्मा डोनेशन के क्षेत्र में जमशेदपुर में रिकार्ड 7 बार प्लाज्मा डोनेशन किया, अब तक उन्होने 17 बार कुल मिलाकर रक्तदान किया। रेड क्रॉस द्वारा एसडीपी डोनेशन का अभियान 1 जनवरी से ही शुरु हो गया है, जिसमें टीमकेन इंडिया में कार्यरत शानु ने एसडीपी दान किया। एसडीपी डोनेशन के अभियान की देखरेख रेड क्रॉस की और से टाटा स्टील कर्मी व रेड क्रॉस सदस्य श्री प्रभुनाथ सिंह कर रहे हैं, जो 40 बार से अधिक अपना रक्तदान कर चुके हैं, जिसमें कई बार एसडीपी डोनेशन शामिल है।

