Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है, केंद्र सरकार ने तोड़ी छोटे उद्योगपतियों की कमर : प्रियंका
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है, केंद्र सरकार ने तोड़ी छोटे उद्योगपतियों की कमर : प्रियंका

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है, केंद्र सरकार ने तोड़ी छोटे उद्योगपतियों की कमर : प्रियंका

     

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश चुनाव के पहले आज जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पाट्री संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा। वाड्रा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के दमोह जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पाट्री के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे

    केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी

    वाड्रा ने कहा कि पहले नेताओं से सादा जीवन और सेवा की ज्यादा उम्मीदें थीं, पर अब लोगों की उम्मीदें कम हो रहीं हैं। उन्होंने कहा, ”अब ज्यादातर लोग सरकार से उम्मीद पालते हैं कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अजीब सी हो गई हैं। बुंदेलखंड में पलायन का मुद्दा उठाते हुए वाड्रा ने कहा कि 45 साल में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। बहुत से पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों से रोजगार मिलते थे, पर मौजूदा केंद्र सरकार ने वो उद्योगपतियों को सौंप दिए। छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी।”

    पैसे नहीं हैं तो बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हुआ

    उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ने पुरानी पेंशन लागू करने पर बात की, पर सरकार से जवाब मिला कि इसके लिए पैसे नहीं है। अगर पैसे नहीं हैं तो बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हुआ। पुरानी संसद की जगह 27 हजार करोड़ रुपए से नई संसद क्यों बना दी गई। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेय सामाजिक न्याय के लिए ये मांग कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं भी बड़े पदों पर ओबीसी के लोग नहीं हैं, पर सरकार गिनती करने के लिए तैयार नहीं है। महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि सरकार 33 फीसदी आरक्षण की बात कर रही है, पर पता ये चला है कि आरक्षण 10 साल लागू नहीं होगा।

    कांग्रेस संविधान बचाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही

    उन्होंने राजनीति में धर्म को शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये चुनाव के समय ही क्यों होता है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक ग्रामीण महिला अपना वोट धर्म के आधार पर डालने की बात कर रही थी, पर जब उन्होंने (वाड्रा ने) कहा कि धर्म की बात करने वाला आपका (उस महिला का) विधायक विकास की बात क्यों नहीं करता, तब उस महिला ने उनकी बात को स्वीकार किया। वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में भ्रष्टाचार और संविधान बचाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, पर जब तक जनता नहीं जागेगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अपने विवेक के आधार पर वोट दें।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश चुनाव के पहले आज जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पाट्री संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सेवा संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत
    Next Article बोकारो थर्मल में रन फॉर फिट कार्यक्रम के तहत सीआईएसएफ अधिकारियों,जवानों ने दौड़ लगाई

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.