Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल हिरासत में,झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन के तहत सत्याग्रह में शामिल होकर जताया विरोध
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल हिरासत में,झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन के तहत सत्याग्रह में शामिल होकर जताया विरोध

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के सिलसिल में ईडी कार्यालय पहुंचते ही पूरे देश के कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी थी.  इसके विरोध में आज पार्टी की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन किया  पूरे देश में कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहा कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 50 सांसदों को संसद के पास नॉर्थ फाउंटेन से हिरासत में ले लिया.

    राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर हिरासत में लिया. कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला था. डीसीपी नई दिल्ली ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 50 सांसदों को संसद के पास नॉर्थ फाउंटेन से हिरासत में लिया गया. उन्हें किंग्सवे कैंप पुलिस थाने में रखा गया है.

    कांग्रेस ने किंग्सवे कैंप दिल्ली में पुलिस हिरासत केंद्र को मूल्य वृद्धि, अग्निपथ, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस संसदीय दल के विचार-मंथन सत्र में परिवर्तित कर दिया.

    झारखंड में भी सत्याग्रह

    नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन के तहत सत्याग्रह में शामिल होकर जताया विरोध देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी के खिलाफ सत्ताधारी दल हर हथकंडे अपना रही है भाजपा का कोई नेता यह बताने के लिए तैयार नहीं कि सोनिया गांधी कैसे दोषी है

    तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है और यह आगे भी चलता रहेगा सत्याग्रह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विधायक उमाशंकर अकेला राजेश कश्यप ममता देवी बंधु तिर्की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित प्रदेश स्तर के नेता शामिल हुए

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ से नाराज कांग्रेसियों का गुस्सा मंगलवार को ईडी दफ्तर पर भी दिखा. यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता राजधानी रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन किया.

    साथ ही भाजपा कार्यालय की तख्ती लेकर ईडी दफ्तर के गेट पर लगा दिया. इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर ईडी जैसी संवैधानिक संस्था का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय शहर के बीचोबीच वन महोत्सव आयोजित करने के लिए वन विभाग के प्रयासों की सराहना की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    *रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    November 29, 2026

    141 मरीजों की हुई निशुल्क नेत्र जांच, 110 में मोतियाबिंद की पुष्टि

    November 29, 2026

    सड़क दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता*ल

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How Ninlay Casino Slots Fit Into Quick, High-Intensity Play Sessions

    *रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    141 मरीजों की हुई निशुल्क नेत्र जांच, 110 में मोतियाबिंद की पुष्टि

    सड़क दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता*ल

    सड़क दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग से पूरी हुई माझी परगना महाल की वर्षों पुरानी मांग” : संजीव सरदार

    सरायकेला में गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का भूमि पूजन

    21 Casino Österreich – Dein kompletter Leitfaden zu Anmeldung, Bonus, Zahlung & Mobile

    जनसेवा के संकल्प को मिला नया चेहरा

    12वें रक्तदान शिविर में 155 यूनिट रक्त संग्रह, मेयर संजय सरदार ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.