Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया सिंह की हत्या से उठते सवाल कोल्हान में अपराधियों का बोलबाला!
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड संवाद विशेष

    कन्हैया सिंह की हत्या से उठते सवाल कोल्हान में अपराधियों का बोलबाला!

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कन्हैया सिंह की हत्या से उठते सवाल कोल्हान में अपराधियों का बोलबाला!

    अचानक कोल्हान में बढ़तीअपराधिक घटनाओं ने
    डीआईजी कोल्हान एसएसपी पूर्वी सिंहभूम एसपी पश्चिम सिंहभूम एसपी सरायकेला खरसावां के सामने चुनौती खड़ा कर दिया है पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की गोली मारकर हत्या के साथ 10 घटनाएं आदित्यपुर के साथ कोल्हान के लिए शुभ संकेत नहीं .दूसरी तरफ जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग खरंगाझार में शिक्षिका से चेन छिनताई कई ऐसे उदाहरण है जो कोल्हान की अपराधिक घटनाओं का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। हालांकि जमशेदपुर पुलिस ने कई मामलों का खुलासा भी किया है, फिर भी कोल्हान में अपराधिक घटना चिंता का विषय बनी है। जमशेदपुर पुलिस मनप्रीत हत्याकांड में सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई थी कि गोलमुरी फायरिंग की घटना ने पुलिस को सदमे में ला दिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या से कोल्हान में आंदोलन की आग भड़कने से इनकार नहीं किया जा सकता है. परिजनों ने 72 घंटे का पुलिस को अल्टीमेटम दिया है।

    कोई तो है जो अरविंद सिंह को कमजोर कर रहा है

    ज्ञात हो कि पिछले दिनों सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 5 में हुए ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए अरविंद सिंह ने कहा उन्हें कमजोर करने की साजिश अपराधी कर रहे हैं, उनके लोगों को मारा जा रहा है. अरविंद सिंह कन्हैया सिंह के आवास पहुंचे और घर के पास बिखरे खून को अपनी हाथों से साफ किया. इस दौरान कन्हैया के बच्चे भी मौजूद थे. अरविंद सिंह ने कहा राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेलगाम है, पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है. उन्होंने कन्हैया सिंह की हत्या पर दु:ख जताते हुए कहा कोई उन्हें कमजोर करने की साजिश कर रहा है. उनके लोगों को चुन- चुन कर मारा जा रहा है. बता दें कि हाल के दिनों में आदित्यपुर में हुए हत्याओं में कार्तिक गोप एवं आकाश गोप की हत्या हुई है, दोनों शंकर गोप के पुत्र थे. शंकर गोप अरविंद सिंह के करीबी माने जाते हैं और अब कन्हैया सिंह की हत्या जो निश्चित तौर पर यह दर्शाता है, कि कोई तो है जो अरविंद सिंह को कमजोर कर रहा है. अरविंद सिंह ने बताया, कि पुलिस अपना काम करें अन्यथा वह अपने स्तर से अपराधियों को ढूंढ निकालेंगे.
    बहरहाल पुलिस एक बार फिर से अपराध मुक्त कोल्हान बनाने के रणनीति पर मंथन कर रही है अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को कितनी सफलता मिलती है यह तो भविष्य के गर्भ में है परंतु जो स्थिति बनी है वह कोल्हान के लिए चिंताजनक है पुलिस को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर से टीम भावना से काम करना होगा तभी जाकर अपराधियों पर नकेल कसने में मिलेगी कामयाबी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर श्रावणी मेला : 13717 सुरक्षाबल संभालेंगे कमान, इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी
    Next Article मंत्रीमंडल में महिला विधायकों को शामिल करने में इतनी उदासीनता क्यों ?

    Related Posts

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    May 10, 2025

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    May 10, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.