Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेमा मामले में ईडी ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को भेजा तीसरा समन
    Headlines

    फेमा मामले में ईडी ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को भेजा तीसरा समन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फेमा मामले में ईडी ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को भेजा तीसरा समन
    प्रवर्तन निदेशालयने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में अनियमितताओं के संबंध में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को तीसरा समन जारी किया है और उन्हें 28 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है. बता दें ताजा समन पिछले दो समन के बाद आया है, जब वह 11 मार्च और 19 फरवरी को जांचकर्ताओं के सामने पेश नहीं हुई थीं.

     

     

    मोइत्रा को मामले की जांच में शामिल होने और दिल्ली में ईडी मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. विदेशी एजेंसी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा)1999 के प्रावधानों के तहत मामले में मोइत्रा से पूछताछ करना चाहती है. मोइत्रा को मामले से जुड़े कुछ विदेशी निवेशों से संबंधित कुछ दस्तावेजों के साथ जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है. जिसमें ईडी जांचकर्ता मामले से जुड़े उनके बयान को दर्ज करना चाहते हैं.

     

     

    49 वर्षीय राजनेता की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा भी की जा रही है और लोकपाल के संदर्भ में यह उनके खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार ईडी का मामला सीबीआई मामले के संदर्भ पर आधारित है.

    बता दें मोइत्रा तब से विवादों में हैं जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था.

     

     

    इतना ही नही सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर मौद्रिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था. हालांकि इनसब मामलों में मोइत्रा ने किसी भी गलत काम करने से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के सौदों के बारे में सवाल उठाए है. मालूम हो मोइत्रा ने ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ आरोपों के संबंध में संसद के निचले सदन से अपने निष्कासन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleED की कस्टडी में बिगड़ी CM केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल 46 तक गिरा
    Next Article तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.