Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, कोयला कारोबारी, IAS अधिकारी और नेताओं के घर दबिश
    Breaking News Headlines

    ED की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, कोयला कारोबारी, IAS अधिकारी और नेताओं के घर दबिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में एक बार फिर ईडी ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कोयला कारोबारी सारडा ग्रुप, विधायक विनोद चंद्राकर और आइएएस, आइपीएस अधिकारियों के घर ईडी की टीम ने मंगलवार को सुबह दबिश दी। रायपुर,दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर और रायगढ़ में ईडी की टीम पहुंची है।

     

     

     

     

    कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही ईडी

    ईडी की छापेमारी इस बार उद्योगपतियों के साथ-साथ नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ हुई है। छापेमारी के दौरान ईडी की दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीम शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीने से ईडी की टीम कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है।

    ईडी की यह कार्रवाई कोयला परिवहन घोटाले में चल रही जांच से जुड़ी बताई जा रही है। खबर है कि ईडी की यह कार्रवाई रायपुर, भिलाई में चल रही है। बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में भी टीम के मूवमेंट के संकेत हैं।

    बताया जा रहा है कि रायपुर में मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। इन सभी जगहों पर दबिश देकर ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

     

     

     

     

    रायगढ़ में उद्योगपति के ठिकानों पर ईडी का छापा

    इसके अलावा रायगढ़ जिले में भी ईडी के अधिकारियों के द्वारा उद्योगपति योगेश सिंघल तथा जमीन कारोबारी आलोक रतेरिया के दबिश देकर अघोषित आय से संबंधित दस्तावेज की छानबीन कर रही है। फिलहाल इसकी जानकारी अपुष्ट है, लेकिन घर के बाहर काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। गार्ड व अन्य कर्मचारी कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।इससे पहले छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से तीन दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सात कांग्रेस नेताओं के घर पर छापा मारा था। ईडी की टीम रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार में सीआरपीएपफ जवानों के साथ सुबह पांच बजे कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची। कोयला परिवहन घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी और मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया के घर से मिली डायरी के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंगूर ने दिखायी मानवता,अपने मालिक की मौत पर अंतिम यात्रा में हुआ शामिल
    Next Article आम सम्मानित जनता मंच ने की छठ व्रत धारियों के बीच सेवा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.