जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयु राय ने अपने विधानसभा कार्यालय में दो दिवसीय रामर्चा पूजा का आयोजन किया गया है। वैसे पहले दिन रमर्चा पूजा का आयोजन किया गया। वही दूसरे दिन रुद्राभिषेक के साथ रामर्चा पूजा भली-भांति संपन्न हो जाएगा। उधर 80 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है ।
जिसमें झारखंड सरकार के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री सांसद विधायक एवं पूरे जिले के सभी जाति धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है ।वही बिहार के आरा से आए कारीगरों द्वार महाप्रसाद बनाया जा रहा है।
करीब 200 कारीगर 24 घंटा महाप्रसाद बनाएंगे उधर रामर्चा पूजा को लेकर लोगो में काफी उत्साह है।

