Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6.8 भूकंप के बाद 4 देशों में 6 बार कांपी धरती, नेपाल में 6 की मौत, जानें कहां-कहां था केंद्र
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    6.8 भूकंप के बाद 4 देशों में 6 बार कांपी धरती, नेपाल में 6 की मौत, जानें कहां-कहां था केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. उत्तर भारत सहित अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से लोग काफी देर तक दहशत में रहे. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था. रात 10 बजकर 17 मिनट पर आए शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. हालांकि, इसके बाद भी रह-रहकर 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें से तीन का केंद्र अफगानिस्तान ही था, जबकि अन्य तीन भूकंप हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, ताजिकिस्तान और नेपाल में दर्ज हुए.

     

     

     

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में मंगलवार रात 11:59 बजे दो हल्के भूकंप के झटके आए, जिसकी तीव्रता क्रमशः 3.9 और 3.6 थी. इसके बाद फिर रात 12:33 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. इसी तरह से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मंगलवार देर रात 12:51 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जबकि ताजिकिस्तान में रात 01:42 बजे और पड़ोसी देश नेपाल में तड़के 04:30 बजे धरती कांपी, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9  2.7 मापी गई जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है।

     

     

     

     

    दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मंगलवार की शाम भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप के झटकों के बाद खौफ में लोग घरों से बाहर निकल आए. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए. एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप के ठीक बाद जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवा बाधित हो गई. उत्तरकाशी और चमोली ​सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए.

     

     

     

     

    पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था. विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत और देश के अन्य इलाकों में महसूस किए गए.स्थानीय मीडिया के अनुसार, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में डर के कारण लोग सड़कों पर निकलते नजर आए. ‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप संबंधी घटनाओं में दो महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, छह लोग गिरफ्तार
    Next Article जेनिफर ने बिखेरा ग्लैमरस, ब्लैक मैटेलिक थाई हाई स्लिट ड्रेस में फ्लॉन्ट की टोन्ड लेग्स

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.