जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति मे उत्पन्न विवाद का फायदा उठा ज़िला प्रशासन दुर्गा पूजा आयोजकों पर कठोरता न दिखाए
जमशेदपुर मे इस बर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड 19 के नियमों का पालन एवं सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया जाऐगा।परंतु दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकार के द्वारा नियमों मे धार्मिक रूप से कुछ विसंगतियां है, जिसके चलते दुर्गा पूजा आयोजकों मे नाराज़गी है।जमशेदपुर जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के गाइडलाइन के आड मे कठोरता न दिखाए बल्कि हिन्दूओ के धार्मिक भावनाओं को समझते हुए नरमी के साथ शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का आयोजन संपादित कराने की कोशिश करें।जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जिला प्रशासन एंव सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ तालमेल बैठाते हुए इस बर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन को संपादित कराना चाहती है।
राष्ट्र संवाद नजरिया: केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के विवाद को खत्म करने में उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अहम भूमिका,रामबाबू सिंह को अपने कार्य शैली में बदलाव लाने की आवश्यकता
जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति सदस्यों मे उत्पन्न विवाद के चलते जमशेदपुर में सभी दुर्गा पूजा समितियों,हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं मे काफी कोलाहल उत्पन्न होने लगा था।और इसका फायदा जिला प्रशासन भी उठाने लगी थी।क्योकि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जमशेदपुर में होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी 97 बर्षो से निभाते आ रही है।इतनी पूरानी एवं इतनी बडी संगठन में विवाद उत्पन्न होने से जमशेदपुर होने वाले सभी सार्वजनिक पूजाओं पर इसका असर पड़ेगा।
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं के भावनाओ का आदर करते हुए अपने सारे विवादो को खत्म करने का निर्णय लेती है।और पहले से अधिक मजबूती एवं समर्पण के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लेती है।
आप सबों कोई वृदित हो विगत कुछ दिनो से समिति के पदाधिकारी एक दूसरे पर जो भी आरोप प्रत्यारोप लगा कर एक दूसरे को निष्कासन करने की जो भी घोषणा की गई थी उसे आज दिनांक 19/10/2020 को उन सभी घोषणाओ को सर्व समिति से रद्द कर दिया गया।