Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ममता वर्चुअली करेंगी 836 पंडालों का उद्घाटन
    Breaking News Headlines धर्म

    बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ममता वर्चुअली करेंगी 836 पंडालों का उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ममता वर्चुअली करेंगी 836 पंडालों का उद्घाटन
    कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में महालया के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है. आज से पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों की शुरुआत हो रही है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जिलों में 836 दुर्गा पूजा पंडालों का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया से पहले एक बार फिर दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर रही है.

     

     

    हिंदू रीति रिवाज के अनुसार महालया के दिन से देवीपक्ष की शुरुआत हो जाती है. उसके पहले पितृ पक्ष रहता है, जिसमें पूजा पाठ की अनुमति नहीं होती और ना ही कोई शुभ कार्य होता है, लेकिन पितृ पक्ष में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल रूप से दुर्गा पूजा के पंडालों उद्घाटन कर रही है. बुधवार को महालया से ही कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ उमडऩे लगी है. दर्शक पूजा पंडाल में पहुंचने लगे हैं.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर में चोट लगने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. जिसके कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपने घर कालीघाट आवास से 836 दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी. वह शाम चार बजे कालीघाट अपने घर से वर्चुअल माध्यम से पूजा का उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री कल नॉर्थ कोलकाता साउथ कोलकाता श्रीभूमि, हाथीबागान, टाला पार्क, अहिरीटोला समेत कोलकाता की छह पूजा का उद्घाटन करेंगी.

     

     

    22 जिलों में 836 से ज्यादा पूजा का उद्घाटन करेंगी

    कोलकाता के अलावा 22 जिलों में 836 से ज्यादा पंडालों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही है, इस बार पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से चल रही है, वहीं उम्मीद है कि पूरे बंगाल में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग दुर्गा पूजा पंडाल देखने पहुंचते हैं और इस बार कोरोना महामारी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा पंडालों में लोग आसानी से घूम सकते हैं. कोलकाता में दुर्गा पूजा को देखने के लिए लोग चतुर्थी से ही दशमी तक आते हैं

    पिछली बार 200 पूजा पंडालों का उद्घाटन किया था

    इसके साथ ही पिछली बार ममता बनर्जी ने राज्य के जिलों के लगभग 200 पूजा पंडालों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया था. उस दौरान ममता बनर्जी ने चेतला अग्रणी द्वारा आयोजित पूजा कमेटी में महालया के अवसर पर मां दुर्गा का चक्षु दान किया था. इस अवसर पर कोलकाता के मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम उपस्थित थे. इस अवसर पर ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम पर सड़क का नामांकरण करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही गायिका संध्या मुखर्जी और पूर्व मंत्री सुब्रत मुखर्जी की एक मूर्ति बनाने का भी ऐलान किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो : – बच्ची को तालाव में फेंका,हुई मौत
    Next Article विभिन्न मांगों को लेकर 14 दिनों से धरना-प्रदर्शन पर बैठे आंगनबाड़ी सेविकाओं से मिलने पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.