मानगो गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का 355वां प्रकाशपर्व
जुझारू कौम के अद्वितीय गुरु को शत-शत नमन: डॉ अजय कुमार
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में सिखों के दसवें गुरु सरबंस दानी गुरु गोबिंद सिंह जी का 355वां प्रकाशपर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को संगत ने धार्मिक आस्था के साथ गुरूद्वारे जाकर गुरु के आगे शीश नवाया और विश्व शांति के लिए अरदास की।
पूर्व सांसद और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने भी मानगो गुरुद्वारा आकर गुरु महाराज के सम्मुख माथा टेका। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अजय ने कहा की सिख कौम जैसी जुझारू कौम के अद्वितीय गुरु गोबिंद सिंह को वे शत-शत नमन करते हैं। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू और जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल ने भी प्रकाश पर्व में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद लिया। मानगो गुरुद्वारा कमिटि ने इनको भी शाल ओढाकर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने कहा की गुरु महाराज जी प्रकाशपर्व पर यही अरदास है कि गुरु साहब अपनी कृपा दृष्टि सब पर बना कर रखें। कुलविंदर सिंह पन्नू ने भी सिख संगत को सम्बोधित किया। सिख प्रचारक गुरप्रताप सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी के कई पहलु संगत के साथ साझा किये। कार्यक्रम का मंच सञ्चालन मानगो गुरुद्वारा के सचिव जसवंत सिंह जस्सू ने किया।
मौके पर दर्शन को आयी संगत ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की वाणी का शब्द गायन, गुरु जी के जीवन इतिहास के बारे में भाई गुरप्रताप से जाना।
मानगो गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई मंजीत सिंह ने विश्व शांति के लिए अरदास की उपरांत गुरू का अटूट लंगर संगत के बीच बांटा गया।