शाम्हो प्
सुमन कुमार की रिपोर्ट
शाम्हो :बेगूसराय .मुंगेर कमिश्नर के साथ बेगूसराय जिला अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने शाम्हो के सरकारी कामकाज का निरीक्षण किया। शुक्रवार को मुंगेर कमिश्नर संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर सरकारी कामकाज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी फाइलों की जांच की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कमिश्नर के यहां आने की सूचना पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, एडी एम, डीसीएलआर, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि के साथ प्रखंड के समस्या निवारण के लिए चर्चा की। कमिश्नर और जिला पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर बेहतर व्यवस्था और सुलभ इलाज के लिए सिविल सर्जन के साथ आवश्यक चर्चाएं की। अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात कुमार की उपस्थिति में निरीक्षण कार्य पूरा किया गया।
निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी ने वहां पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने अधिकारी से नल जल विभाग के सही संचालन नहीं होने की शिकायत के साथ शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत की। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी से प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए गुहार लगाई। इसके लिए प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए कमिश्नर और जिलाधिकारी को आवेदन भी दिया। अकबरपुर बरारी पंचायत के मुखिया ने थाना नंबर 435 का डाटा एंट्री नहीं होने की शिकायत की। पंचायत समिति सदस्य रवीश कुमार ने फसल छाती पूर्ति नहीं मिलने की शिकायत के साथ जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत आधार कार्ड जोड़ने की सामूहिक व्यवस्था की मांग उठाई। अधिकारियों ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके निदान का आश्वासन भी दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद, एडीएम राजेश कुमार सिंह, डीसीएलआर ईश्वरी कश्यप, सिविल सर्जन प्रमोद कुमार, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उमाकांत सिंह, सीपीआई नेता सुमन कुमार के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।