जिला स्तरीय विभागवार संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) के पद पर नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारी : आनन्द बिहारी दुबे
अवधेश सिंह रजनीश सिंह रामलाल पासवान को मिली जगह
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषय को लेकर जिला में कांग्रेस पार्टी के संगठन, विभाग एवं मोर्चा को मजबूत बनाने के साथ साथ समन्वय स्थापित करने, वृहत सम्मेलन, वृहत आम सभा, मण्डल स्तर और बुथ स्तर पर संगठन और विभाग को धारदार बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा निम्नलिखित संगठन, विभाग एवं मोर्चावार *जिला स्तरीय संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर)* के पद पर नियुक्ति को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने स्वीकृति प्रदान किया।
*जिला स्तरीय विभागवार संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर)* की सूची :
1) सेवादल कांग्रेस : योगेन्द्र सिंह यादव-9199345406
2) महिला कांग्रेस : सीताराम चौधरी-9204274257
3) युवा कांग्रेस : अवधेश कुमार सिंह-9334621018
4) NSUI : रजनीश सिंह-9431179305
5) INTUC : चन्द्रभान सिंह- 9431289227, सह-समन्वयक : ओम प्रकाश उपाध्याय-9430157251
6) अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस : शफी अहमद खान-7004042022
7) आदिवासी कांग्रेस : सुबोध सिंह सरदार-9693657088
8) अ.जा. विभाग कांग्रेस : रामलाल प्रसाद पासवान-9334883738
9) ओबीसी विभाग कांग्रेस : नवीन चन्द्र सिंह-7631056550
10) RGPS (राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन) : शशी कुमार सिन्हा-9430157204
11) RTI विभाग कांग्रेस : सैलेन्द्र सिंह चंदेल-9234192293
12) विधि विभाग कांग्रेस : बुद्धदेव गिरी : 9431380396
13) किसान विभाग कांग्रेस : अरूण कुमार सिंह-9431329829
जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उपरोक्त सभी *जिला स्तरीय विभागवार संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर)* को निर्देश जारी किया कि सभी पदाधिकारीगण अपने अपने दायित्व वाले विभाग को सशक्त बनाने के लिए अविलंब बैठक आयोजित करें। सभी संगठन, विभागों को मिशन 2024 के लिए तैयार करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर द्वारा निर्देशित कार्यक्रम *”भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ* को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सफल बनायें। विभागवार संगठन सशक्तिकरण के विषय के प्रगति संबंधित रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को देंगे।
जिलाध्यक्ष के दिशानिर्देश पर संगठनात्मक सशक्तिकरण को मजबूत बनाने हेतू जिला स्तरीय विभागवार संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) की सूची उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने जारी कर बताया।