Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची चंडी नगर स्थित बस्ती में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल पठन-पाठन सामग्री सहित टोपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। राकेश साहू ने कहा कि पंडित नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों की दासता से मुक्ति पाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के निर्माण और प्रगति को समर्पित रहा। आज जो भारत विकास की राह पर अग्रसर है, वह नेहरू जी की दूरदृष्टि और नीतियों की ही देन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह और महिला कांग्रेस नेत्री रजनी बंसल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश की आधारशिला को मजबूती दी और आधुनिक भारत के विकास की दिशा तय की। उनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, महिला प्रदेश पूर्ब सचिव मंजू दास, संतोष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, उत्तम साहू ,आकाश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत
    Next Article मैट्रिक परीक्षा में कार्मेल हाई स्कूल का रहा बेहतर परिणाम, अन्वीक्षा बनी जिला का सेकंड टॉपर

    Related Posts

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    May 28, 2025

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    May 28, 2025

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निगम मे शामिल किये जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विरोध शुरू

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित

    टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.