सुमन कुमार की रिपोर्ट
शाम्हो ,बेगूसराय :प्रखंड में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को आपदा से बचाव के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया,जिसमें रंगारंग कला केंद्र कदमकुआं, पटना के कलाकारों ने भाग लिया। विजय कुमार शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक में लोगों को बाढ़ वज्रपात आदि से बचाव के तरीके बताए गए। नाटक का आयोजन शाम्हो थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया गया। नाटक में प्रखंड के बहुत सारे लोग उपस्थित थे। अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया की प्रशासन बहुत दिनों से इसी तैयारी कर रहा था और लोगों के बीच इसका प्रचार भी किया गया था। नाटक में कलाकार मोहन साहनी,भोला नाथ शर्मा,वरुण राज, काजल कुमारी ,सुधीर कुमार ,आइसा कुमारी, संजना कुमारी, आर्यन कुमार आदि ने भाग लिया। नाटक की प्रस्तुति बहुत दमदार रही,हर कलाकार ने अच्छा अभिनय किया।
,बेगूसराय :प्रखंड में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को आपदा से बचाव के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया,जिसमें रंगारंग कला केंद्र कदमकुआं, पटना के कलाकारों ने भाग लिया। विजय कुमार शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक में लोगों को बाढ़ वज्रपात आदि से बचाव के तरीके बताए गए। नाटक का आयोजन शाम्हो थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया गया। नाटक में प्रखंड के बहुत सारे लोग उपस्थित थे। अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया की प्रशासन बहुत दिनों से इसी तैयारी कर रहा था और लोगों के बीच इसका प्रचार भी किया गया था। नाटक में कलाकार मोहन साहनी,भोला नाथ शर्मा,वरुण राज, काजल कुमारी ,सुधीर कुमार ,आइसा कुमारी, संजना कुमारी, आर्यन कुमार आदि ने भाग लिया। नाटक की प्रस्तुति बहुत दमदार रही,हर कलाकार ने अच्छा अभिनय किया।