Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय खेल,युवा एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलें दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड

    केंद्रीय खेल,युवा एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलें दिनेश कुमार

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 9, 2021Updated:August 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय खेल,युवा एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलें दिनेश कुमार

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। दिल्ली प्रवास पर गये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर मोदी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं। उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार की मोदी मंत्रिमंडल में खेल, युवा सहित सूचना प्रसारण मंत्रालय की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय मुलाक़ात करते हुए शुभकामनाएं दिये और झारखंड के कोल्हान की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चाएं किये। दिनेश कुमार ने श्री अनुराग ठाकुर से झारखंड के उपेक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सहित पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानजनक नौकरी दिलाने का आग्रह किया। दिनेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया की कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व कर चुके झारखंडी खिलाड़ी सरकारी बेरुखी के कारण ईंट भट्ठों, गैरेज में मज़दूरी करने को बाध्य हैं। आये दिन ऐसी ख़बरें समाचार पत्रों में आती हैं, जो अत्यंत कष्टप्रद है। केंद्रीय मंत्री ने इस संदर्भ में जरूरी पहल का भरोसा दिया और दिनेश कुमार को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में रीडिंग बिलिंग का कार्य करने वाले ऊर्जा मित्रों में क्वेस एजेंसी के प्रति आक्रोश बढ़ता है जा रहा है
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष को जिला डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं अशोक मंडल जेएमएम केंद्रीय सदस्य के नेतृत्व में 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया

    Related Posts

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    May 14, 2025

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    May 14, 2025

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    सीआईएसएफ बोलानी युनिट द्वारा झिंकड़ा जलप्रपात क्षेत्र मे चला सफाई अभियान

    देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम – प्रो मित्रेश्वर

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.