Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धर्म, अर्थ, तप और मोक्ष हैं शिव की सवारी नंदी के चारों पदों का महत्व: वृजनंदन शास्त्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    धर्म, अर्थ, तप और मोक्ष हैं शिव की सवारी नंदी के चारों पदों का महत्व: वृजनंदन शास्त्री

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धर्म, अर्थ, तप और मोक्ष हैं शिव की सवारी नंदी के चारों पदों का महत्व- वृजनंदन शास्त्री

    मानगो वसुन्धरा एस्टेट में भागवत और शिव कथा महोत्सव का तीसरा दिन

    जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्रीमद् भागवत और श्री पाशुपात्य व्रत शिवकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने लक्ष्मी के आठ प्रकारों के बारे में वर्णन करते हुए बताया कि बेल पत्र में अखंड लक्ष्मी का वास होता है। व्यास जी महाराज ने कहा अगर गन्ने के रस से शिव लिंग का अभिषेक करते हैं तो धन प्राप्ति होती है अगर धन होगा तो धर्म की ध्वजा धर्म की अविरल धारा शिव भक्ति अपने आप निरंतर बहती रहेगी। इस कारण गन्ने के रस से शिव अभिषेक सबसे उत्तम है।

     

    महाराज जी ने अपने सुमधुर वाणी से शिव कथा की अमृत गंगा बहाते हुए कथा में शिव की सवारी यानी नंदी के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कहा कि नंदी के चार पद है पद यानी पैर और चारों पदों का अपना-अपना महत्व है। पहला यानी दाहिना पैर धर्म का, धर्म मतलब महादेव की भक्ति के लिए है। आप देखते होंगे नंदी का दाहिना पैर सबसे आगे है जो धर्म के लिए शिव भक्ति के लिए बढ़ रहा है। दूसरा अर्थ के लिए और इसी तरह अन्य पद, तप और मोक्ष के लिए है। कथा वाचक ने कहा कि नर्मदा तट पर जो पत्थर है वह निरंतर धीरे-धीरे बढ़ता है पर अगर वही पत्थर हमारे घर में हो

     

    तो स्थिर होता है तो यह नर्मदा जी की शक्ति है। इस तरह नर्मदा पर जो पत्थर है वह एक-एक पत्थर और कंकड़ में भगवान शंकर का रूप है। इसी तरह महाराज श्री ने बताया कि शिव जी को बेलपत्र किस तरह से अर्पित करना चाहिए। महादेव को अर्पित बेलपत्र का क्या तरीका है ताकि भगवान शंकर प्रसन्न हो और सर्व कार्य सिद्ध होते है।
    व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा के माध्यम से भगवान श्री शिव के अलग-अलग रूपों की जीवंत झांकियों का दर्शन कराया। शिव कथा के दौरान हुए भजन संगीत कार्यक्रम एवं धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। आज के मुख्य यजमान किरण-उमा शंकर शर्मा थे।

     

    आज विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठन के गणमान्य दिनेशानन्द गोस्वामी, देवेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सत्यनेद्र सिंह, अविनाश सिंह, सत्यप्रकाश, प्रेम, अजय सिंह, लड्डू सिंह, रीता मिश्रा, महावीर मूर्मू, दिनेश शर्मा, दिलीप पोद्दार, शिव शंकर सिंह, मुन्ना अग्रवाल, गुरमीत सिंह, आर के सिंह आदि ने शिव और बांके बिहारी के दरबार में हाजरी लगायी और कथा का आनन्द लिया। साथ ही स्वामी वृजनंदन शास्त्री से आर्शीवाद लिया और झारखंड के विकास की प्रार्थना की। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण शर्मा काली, जयप्रकाश शर्मा, गोविन्दा शर्मा, राखी शर्मा, रवि शर्मा, चंदन शर्मा, शत्रुधन शर्मा, श्रवण शर्मा, का योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article गुरु महाराज जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे- काले
    Next Article राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा: राकेश साहू

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.