सामान्य वर्ग और बीजेपी के बीच बढ़ती खाई पर उठीं मांगें, पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने रखे तीखे सुझाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
एक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा कि सामान्य वर्ग और बीजेपी के बीच दूरी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पार्टी सामान्य वर्ग का विश्वास दोबारा जीतना चाहती है तो उसे ठोस और कड़े कदम उठाने होंगे।
कमल किशोर ने रामचरितमानस व मनुस्मृति के अपमान को अपराध घोषित करने, ब्राह्मणों को गाली देने व जातिसूचक नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई, सवर्ण उत्पीड़न रोकने, कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई, सार्वजनिक मंचों से समाज में वैमनस्य फैलाने वालों पर कानूनी कदम, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर सख्त सजा, जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण तथा यूजीसी नियम सभी वर्गों पर समान रूप से लागू करने जैसी मांगें रखीं।
उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सवर्ण समाज का समर्थन मिलना कठिन होगा।

