अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण हेतु अवधि विस्तार करने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष फुलकान्त झा ने जुलाई और अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण हेतु अवधि विस्तार करने की मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से किया है। इस बावत उन्होंने बताया है कि विगत एक अगस्त को जिला उपायुक्त के माध्यम से विशेष सचिव सतीश चंद्र चौधरी को अवधि विस्तार हेतु पत्र भेजा गया था। परंतु, उसपर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव अलका तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी लाभुकों को अनाज मिले इस पर पहल हेतु आदेश दिया गया था। वहीं, राज्य के मुखिया हेमन्त सोरेन ने विगत 15 दिनों तक अपने पिता के कर्म के निष्पादन के समय लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर सभी लाभुकों को निश्चित रूप से अनाज मिलने का आश्वासन दिया था।

इसपर भी विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। झा ने बताया कि प्रति वर्तमान समय में अधिकांश लाभुक खेती अतिवृष्टि के कारण धान की रोपनी में व्यस्त हैं। इस कारण वे खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने लाभुकों के उपरोक्त दो माह के अनाज के लिए अवधि विस्तार किए जाने की मांग किया है।


