Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर फोड़ा चिट्ठी बम: कहा- ड्रामा बंद करें केजरीवाल, मेरे पास है पूरा रिकार्ड
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर फोड़ा चिट्ठी बम: कहा- ड्रामा बंद करें केजरीवाल, मेरे पास है पूरा रिकार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बार फिर सीएम केजरीवाल को निशाना बनाते हुए चिट्टी बम फोड़ा है. इस चि_ी में भी सुकेश ने केजरीवाल पर हमला बोला है. साथ ही इन चि_ियों की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है. उसने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम वर्ष 2016 से ही वसूली कर रही है. इसका पूरा रिकार्ड उसके पास है. उसने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सीधा अटैक करते हुए कहा कि ड्रामा बहुत हुआ. इसका अब इसका कोई फायदा नहीं है.

     

    इस चि_ी में सुकेश ने पहली बार मनीष सिसोदिया का भी नाम लिया है. सुकेश ने अपने वकील को लिखी चि_ी में कहा है कि मैं केजरीवाल को कहता हूं कि ड्रामा बंद करो. आप मुद्दे को डाइवटज़् करने की कोशिश कर रहे हो. उसने अपनी चि_ी में फिर पूर्व डीजी जेल संदीप गोयल का नाम लिया. कहा कि उनके खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल कंप्लेंट को वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है. लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह सच्चा है और अब किसी से डरने वाला नहीं.

     

    इसी के साथ उसने मनीष सिसोदिया के भी एक बयान के साथ घसीटने की कोशिश की. लिखा कि उसे बताया गया है कि वह इसलिए आम आदमी पार्टी को आर्थिक मदद दे रहा है, कि उसे मदद मिल रही है. लेकिन उसे किसी मदद की जरूरत है ही नहीं. सुकेश ने कहा कि वह खुद इतना सक्षम है कि वह अपनी बेगुनाही साबित कर सकता है.

     

    सुकेश चंद्रशेखर की तीन चि_ियां इससे पहले ही वायरल हो चुकी हैं. इन सभी चि_ियों में भी उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला किया है. एक के बाद एक मीडिया में आई इन सभी चि_ियों में सुकेश ने अरविंद केजरीवाल पर दक्षिण भारत में कोई बड़ा पद देने और राज्य सभा सीट देने का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने का आरोप लगा चुका है.

     

    अब तक आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुकेश की इन चि_ियों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने इन चि_ियों को बीजेपी की मनोहर कहानियां तक बता दिया था. लेकिन अब सुकेश ने इन सवालों का भी जवाब दिया है. कहा कि उसके साथ यह सबकुछ वर्ष 2016 से चल रहा था, लेकिन शुरू में उसने नजरअंदाज किया. सबकुछ बर्दाश्त कर चुप रहा था. लेकिन जेल में जो लगातार धमकियां मुझे मिलने, पंजाब चुनाव के दौरान धन की मांग की गई. वहीं अब गुजरात चुनाव के लिए उगाही के लिए दबाव बढ़ा दिया गया. यह सब कुछ लगातार बढ़ता चला गया. ऐसे में अब उसने कानून के अनुसार आगे बढऩे का फैसला लिया है.

    सुकेश ने अपनी चि_ी में लिखा है कि आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने पूछा था कि सुकेश कौन है? इसके जवाब में सुकेश ने पूछा है कि क्या सौरभ भारद्वाज सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र हैं. उसने केजरीवाल से पूछा कि मुझ पर पार्टी में 500 करोड़ लाने का दबाव बनाया गया. पंजाब और गोवा चुनाव में फंड देने के लिए भी कहा गया. मुझे डीजी के खिलाफ हाईकोटज़् से शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है. उसने कहा कि केजरीवाल ड्रामा करने के बजाय इन सवालों का जवाब दें.

    सुकेश ने अपनी चि_ी में कहा कि यह मत कहो कि यह सब कुछ चुनाव की वजह से हो रहा है. सही तो यह है कि अब आपके चेहरे से मास्क हटने वाला है. उसने लिखा है कि वह भगवान का शुक्रगुजार है कि उसे समय रहते सही विचार आया. उसने बताया कि 2016 में यह सब कुछ शुरू हुआ था, उसी समय से उसने रिकार्ड रखना भी शुरू कर दिया. सुकेश ने केजरीवाल को भी शिष्टाचार बनाए रखने की सलाह दी. कहा कि वह अब किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 26 कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल
    Next Article इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च (आई.पी.एच.सी.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.