Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार ने यूपी-बिहार-आन्ध्र को दिया तोफहा, अयोध्या से सीतामढ़ी तक बिछेगी रेल लाइन, दीपावली-छठ पर चलेगी 7 हजार ट्रेन
    Breaking News Headlines

    मोदी सरकार ने यूपी-बिहार-आन्ध्र को दिया तोफहा, अयोध्या से सीतामढ़ी तक बिछेगी रेल लाइन, दीपावली-छठ पर चलेगी 7 हजार ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण फैसले किए है. जिसमें बिहार व आंध्र प्रदेश को सरकार ने फिर बड़ा तोफहा देते हुए हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है. यूपी के अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन बिछाने को भी मंजूरी दे दी है. नरकटियागंज रेल लाइन का दोहरीकरण होगा, आंध्र प्रदेश में भी 257 कि लोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी. खास बात ये है कि सारे प्रोजेक्ट चार साल के अंदर पूरे किए जाने हैं. यानी अगले लोकसभा चुनाव से पहले ये पूरे हो जाएंगे. छठ पूजा के लिए यूपी-बिहार जाने वालों के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

     

     

    कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण जिलों को बड़ा तोहफा दिया है. एक और परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए अयोध्या से मां सीता के जन्मस्थान सीतामढ़ी तक करीब 257 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाने का फैसला किया है. यह रेल लाइन नेपाल सीमा के आसपास होगी. इससे उत्तर बिहार मिथिलांचल पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण मुजफ्फरपुर जैसे शहर जुड़ेंगे बुद्ध सर्किट पूरा कर होगा. इसके अलावा ऐतिहासिक टूरिस्ट को फायदा होगा. 4553 करोड़ रुपये से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा. इसके अलावा मिथिलांचल के नॉर्थ बिहार व नॉर्थ ईस्ट स्टेट को लेकर एक बड़े प्रोजेक्ट पर मुहर लगाई गई है. नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी दरभंगा मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है. यह रेलवे लाइन 256 किलोमीटर होगी. दोनों रेलवे प्रोजेक्ट 4 साल के अंदर पूरे कि ए जाएंगे. नॉर्थ बिहार के रेल प्रोजेक्ट में लगभग 40 पुल बनाए जाने हैं.

     

     

    इन पांच शहरों को जोड़ेगी रेल लाइन-

    केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के अमरावती को बड़ा तोहफा दिया है. अमरावती से 57 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जो 5 बड़े शहरों से उसे जोड़ेगी. इनमें विजयवाड़ा, चेन्नई, हैदराबाद शामिल हैं. आंध्र प्रदेश की कृष्णा नदी पर तीन किलोमीटर लंबा पुल बनेगा. इस योजना के तहत बहुत बड़ा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिकल हब इस लाइन पर बनेगा. आंध्र प्रदेश के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है.

    अब छठ पर जाने की भी कोई टेंशन नहीं-

    इसके अलावा सरकार ने दीपावली व छठ के लिए 07 हजार ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इससे दो लाख लोग रोजाना यात्रा कर पाएंगे, मोदी सरकार ने स्टार्टअप फॉर स्पेस के लिए 1000 करोड़ रुपए के वेंचर फंड की स्वीकृति दी है. कैबिनेट की बैठक में इस फंड के एलोकेशन को मंजूरी दी गई है. इस फंड से स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप को मदद दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र चुनावी घमासान के बीच कोर्ट में जारी है चाचा-भतीजे की जंग, अजीत पवार से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जबाव
    Next Article गुलमर्ग आतंकी हमला: दो जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.