Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, यूरिया समेत तमाम खाद पर बढ़ाई सब्सिडी
    Breaking News Headlines

    मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, यूरिया समेत तमाम खाद पर बढ़ाई सब्सिडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मोदी सरकार ने देश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए यूरिया पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. साथ ही किसानों की मांग को पूरा करने के लिए सरकार को बाहर से बड़ी मात्रा में खाद का आयात करना पड़ रहा है. इसके बावजूद सरकार ने खाद की कीमतें बढ़ाने के बजाय सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि किसानों पर इसका बोझ ना पड़े.

    किस खाद पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

    – यूरिया पर मिलने वाली सब्सिडी को 1500 रुपये प्रति बैग से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति बैग किया गया.
    – डीएपी पर सब्सिडी 1200 से बढ़ाकर 1650 की गई है.
    – एनएपी पर सब्सिडी 900 से बढ़ाकर 1015 रुपये की गई है.
    – एसएसपी पर ये सब्सिडी 315 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये की गई है.
    – रबी सीजन में इस सब्सिडी के जरिए सरकार ने किसानों को 28 हजार करोड़ दिये हैं.

    खरीफ फसलों की कटाई के बाद अब रबी फसलों की बुवाई शुरू होने वाली है. इस बीच देश के कई राज्यों से खाद की किल्लत की खबरें आ रही हैं. वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी से खाद के आयात में कमी आई है. यही कारण है कि स्थिति काफी खराब हो रही है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद की बढ़ती कीमतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है कि सरकार खाद की कीमतों को बढ़ाने के बजाए उन पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाएगी ताकि किसानों की लागत में होने वाली बढ़ोतरी को रोका जा सके और उनके मुनाफे में बढ़ोतरी की जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अनिता शर्मा एवम डॉ कल्याणी कबीर ने शहर का मान बढ़ाया
    Next Article इन कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेगा 30 दिनों का वेतन, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को भी फायदा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.