Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईटी के क्षेत्र में भारत का जलवा: किया स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का सफल परीक्षण
    Breaking News Headlines

    आईटी के क्षेत्र में भारत का जलवा: किया स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का सफल परीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम भरोस (BharOS) की टेस्टिंग की है. मेड-इन-इंडिया ऑपरेटिंग सिस्टम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास द्वारा विकसित किया गया है. भारत की गोपनीयता और सुरक्षा के मद्देनजर नया ऑपरेटिंग सिस्टम काफी अहम है. लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के आने के बाद गूगल के एंड्रॉयड और एप्पल के आईओएस जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर देश की निर्भरता कम होगी.

     

     

    अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम का सरकारी महकमों और पब्लिक सिस्टम में इस्तेमाल किया जाएगा. इससे सरकारी डेटा को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी. मोदी सरकार एंड्रॉयड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के भरोसे नहीं रहना चाहती है. इसलिए सरकार ने भरोस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया है. इससे भारतीय यूजर्स को सेफ एक्सपीरिएंस देने में मदद मिलेगी. अभी तक देश में ज्यादातर स्मार्टफोन गूगल के एंड्रायड ओएस पर चलते हैं.

     

    आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि सिस्टम के डेवलपमेंट में शामिल सभी को बधाई. पहली बार जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आठ साल पहले डिजिटल इंडिया के बारे में बात की थी, तो हमारे कुछ दोस्तों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज देश के टेक्नोक्रेट, इनोवेटर्स, इंडस्ट्री और पॉलिसी मेकर और शिक्षण संस्थान ने आठ साल बाद उनके दृष्टिकोण को स्वीकार किया है.

     

    गौरतलब है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में से एक है. यहां 1 अरब से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं, जिनमें स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों की बड़ी संख्या है. सरकार चाहती है कि इतनी बड़ी आबादी के लिए स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए. फिलहाल 97 प्रतिशत स्मार्टफोन एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. बाकी के स्मार्टफोन एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर हैं. ऐसे में भरोस आने के बाद गूगल और एप्पल के ओएस को कड़ी चुनौती मिलेगी.

     

    अक्सर यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम में समय से अपडेट नहीं मिलता है, जिससे उनके डेटा की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है. समय से अपडेट ना देने के चलते स्मार्टफोन में सेंधमारी का खतरा बढ़ जाता है. वहीं भरोस को डेटा सिक्योरिटी के लिहाज से ही तैयार किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने किया न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, 90 रन से जीता इंदौर वनडे, रैंकिंग में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
    Next Article रसलपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन योजना का हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.