Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत पहुंचा मंकीपॉक्स: केरल में मिला पहला केस, विदेश से लौटा था शख्स
    Breaking News Headlines

    भारत पहुंचा मंकीपॉक्स: केरल में मिला पहला केस, विदेश से लौटा था शख्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्लम. भारत में संक्रामक बीमारी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है. देश में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल के कोल्लम में मिलने की पुष्टि हो गई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति में लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके सैंपल एकत्र कर टेस्टिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे. जहां उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है.

    मंकीपॉक्स वायरस के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर सभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और इस संबंध में पर्याप्त कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है.
    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस साल 1 जनवरी से 22 जून तक दुनियाभर के 50 देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 3413 कंफर्म केस मिले हैं. इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई. ज्यादातर मामले यूरोपियन देशों में पाए गए हैं. यह वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है. इसलिए मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हमें सतर्क रहना चाहिए और इस बीमारी के खिलाफ हमारी तैयारी पूरी होना चाहिए.

    केंद्र सरकार ने कहा कि सभी संदिग्धों की निगरानी और उनकी टेस्टिंग की जानी चाहिए और बेहतर सर्विलांस की व्यवस्था होनी चाहिए. संक्रमित व संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखना होगा. साथ ही मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने वाले मरीज के लिए समय पर बेहतर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए.
    महामारी से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. अस्पतालों में मंकीपॉक्स वायरस की पहचान करने कि लिए जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने दोहराया कि देश पहले से कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है. इसलिए हमें नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट रहना होगा. केंद्र ने कहा कि इस विषय पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत पर्याप्त और प्रभावी कदम उठाएं, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहतर तैयारी रखें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBJP के चंदे में आई 39.23 प्रतिशत की गिरावट, कांग्रेस को भी मिला सिर्फ 74.524 करोड़ का चंदा
    Next Article देश के अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.