Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की बाढ़ हुई जानलेवा: तीन बच्चों की डूबने से मौत, मेट्रो साइट पर बारिश से बन गई थी झील
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की बाढ़ हुई जानलेवा: तीन बच्चों की डूबने से मौत, मेट्रो साइट पर बारिश से बन गई थी झील

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली की बाढ़ हुई जानलेवा: तीन बच्चों की डूबने से मौत, मेट्रो साइट पर बारिश से बन गई थी झील
    नई दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुर में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. तीनों एच ब्लॉक के पास नहाने गए थे. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी. इसी में यह सभी नहाने गए थे.

    पुलिस ने बताया कि तीनों दोपहर में नहाने गए थे. हमारे पास तीन बजे करीब इसकी सूचना पहुंची. मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल, और पीयूष के रूप में हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही कि आखिर ये यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ ये हादसा कैसे हुआ.

     

     

     

    दूसरी तरफ बीते चार दिन से यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्ली वालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है. भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी का उफान बरकरार है. यमुना का जलस्तर बढऩे से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

     

     

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया यमुना का दौरा

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया. इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. आने वाले चार से पांच घंटे में इसका असर भी दिखने लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची: शहीद स्मारक निर्माण हेतु जिले के उपायुक्त कों सौंपा मांग पत्र
    Next Article महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा विभाग मिला

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    May 16, 2025

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    May 16, 2025

    सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

    विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के बच्चे को अस्तित्व की तरफ से सम्मानित किया गया।

    विधानसभा अध्यक्ष से सिंथिया मैककैफ़्री यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता किया

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.