Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के आसार
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के आसार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. रविवार को भी दिल्ली में शीतलहर रही. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया और सर्द दिन दर्ज होने की संभावना जताई है. इसी के साथ बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है. मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से शुरू हुआ ठंड का दौर अभी जारी रहेगा. दिल्ली के कई इलाकों लगातार चौथा सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर इस तरह स्थिति नहीं है. लगातार कोहरे और बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है.

    मौसम विभाग के अनुसार अगर 24 घंटे में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, एमपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर स्तर की ठंड रिकॉर्ड की जाएगी. रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिक कोहरा दर्ज किया गया था. वहीं दोपहर 12 बजे के बाद सूरत निकलने से लोगों को काफी राहत मिली. दिनभर रूक-रूककर धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा. वहीं शाम होते होते ही लोग हीटर और अलाव से ठंड से बचने की कोशिश करते रहे.
    एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में नमी का स्तर 62 से 92 फीसदी रहा. इस वजह से सुबह सड़कों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ जानकारी मिली है कि कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 7 ट्रेनें लेट चल रही हैं.

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 21 और 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. 22 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ये 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
    Next Article अजीम प्रेमजी के खिलाफ एक मामले में कई याचिकाएं दायर करने पर 2 वकीलों को जेल

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.