Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजीम प्रेमजी के खिलाफ एक मामले में कई याचिकाएं दायर करने पर 2 वकीलों को जेल
    Breaking News Business Headlines

    अजीम प्रेमजी के खिलाफ एक मामले में कई याचिकाएं दायर करने पर 2 वकीलों को जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु.विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी के खिलाफ एक ही मामले में कई याचिकाएं दायर करना दो वकीलों को भारी पड़ गया. कर्नाटक हाई कोर्ट ने दो वकीलों को जेल की सजा सुनाई है. इन दोनों ने एनजीओ इंडिया अवेक फॉर ट्रांसपेरेंसी (#IndiaAwakeforTransparency) की तरफ से उद्योगपति के खिलाफ याचिका दायर दी थी.

    अपने फैसले में जस्टिस बी वीरप्पा और जस्टिस केएस हेमलेका की बेंच ने दोनों आरोपियों को 2 महीने का साधारण कारावास और दो-दो हजार के जुर्माने की सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने आरोपियों को अजीम प्रेमजी और उनकी कंपनियों के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्यवाही करने से रोक दिया है.

    प्रेमजी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा मामला

    दोनों आरोपियों के नाम आर सुब्रमण्यम और पी सदानंद हैं. प्रेमजी के खिलाफ मामला वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है. आर सुब्रमण्यम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान ऐडवोकेट के रूप में पेश हुआ जबकि सदानंद ने खुद को कंपनी का वॉलनटिअर बतायाा.

    हाई कोर्ट ने क्या कहा?

    डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि ‘यह एक निर्विवाद तथ्य है कि आरोपी ने ‘प्राइवेट लिमिटेड’ शब्दों का प्रयोग किए बिना एक गैर-मौजूद कंपनी के नाम पर बार-बार रिट याचिका, रिट अपील वगैरह दायर की. यह और कुछ नहीं बल्कि इस अदालत को गुमराह करने की कोशिश है.’

    कोर्ट ने कहा, ‘प्रक्रिया का मजाक उड़ाया है. आपने न केवल बड़े पैमाने पर जनता के हितों को प्रभावित किया है बल्कि मंच का दुरुपयोग करके न्याय प्रशासन में भी हस्तक्षेप किया है. अलग-अलग अदालतें, न्यायिक समय बर्बाद कर रही हैं और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही हैं.’

    कोर्ट ने कहा कि इस प्रकार अदालत की अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 2 (सी) के प्रावधानों के तहत आपराधिक अवमानना की श्रेणी में आता है, जो इस अदालत के संज्ञान में उक्त अधिनियम की धारा 12 के तहत दंडनीय है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के आसार
    Next Article पछुआ हवा के साथ,ठंढा का प्रकोप बढ़ा  अलाव की मांग 

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.